Diljit Dosanjh Sardaar Ji 3 BTS Photos: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी कई सारी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ उनकी फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। दूसरी ओर सिंगर की ‘सरदार जी 3’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस बीच दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘सरदार जी 3’ के सेट से BTS तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट दिखाई दे रही है। हालांकि लोगों की नजरें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर पर पड़ गईं जिसे देखकर लोग रिएक्शन दे रहे हैं।
दिलजीत दोसांझ ने शेयर की तस्वीरें
सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दिलजीत डाइनिंग टेबल पर हैं, जबकि उनके आसपास फिल्म की अन्य स्टारकास्ट नजर आ रही है। एक्ट्रेस नीरू बाजवा सिंगर के साइड में खड़ी हुई हैं। वहीं उनके पीछे पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर खड़ी नजर आ ही हैं।
हानिया आमिर पर टिकी नजरें
बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने डायरेक्ट हानिया आमिर की तस्वीर शेयर नहीं की है लेकिन फैंस की नजरें हानिया आमिर पर पड़ गई हैं, जो बैकग्राउंड में खड़ी हुई हैं। तस्वीर में सिर्फ उनके छोटे बाल और आंखें नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में दिलजीत दोसांझ एक महिला के साथ पोज दे रहे हैं। लोगों का दावा है कि सिंगर हानिया आमिर के साथ पोज दे रहे हैं, जिन्होंने काली रंग की साड़ी पहन रखी है।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun की एक्ट्रेस बनेंगी Deepika Padukone, मेकर्स ने वीडियो के साथ किया अनाउंस
यूजर्स तस्वीरों पर दे रहे रिएक्शन
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कैप्शन दिया, ‘खूबसूरत चुड़ैलों के साथ जग्गी। ‘सरदार जी 3′ 27 जून को रिलीज हो रही है। टीजर जल्द ही आ रहा है।’ जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोगों ने उन्हें रिएक्शन देने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘हमने तुम्हें देख लिया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ब्लैक में हानिया आमिर है।’
भारत में बैन हुए पाक एक्टर्स
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तानी सितारों को पूरी तरह से बैन कर दिया है। यहां तक कि उन स्टार्स के सोशल मीडिया हैंडल को भी बैन कर दिया गया है। फिलहाल हानिया आमिर ‘सरदार जी 3’ में हैं या नहीं इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines