हानिया आमिर का नाम आज पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि भारत में भी बड़े चाव से लिया जाता है। मासूम मुस्कान, गालों पर प्यारे डिंपल और दमदार अदाकारी ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और चहेती एक्ट्रेस बना दिया है। अपने छोटे से करियर में उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसे पाने में कई सितारों को सालों लग जाते हैं। हानिया आमिर पहलगाम हमले के बाद से ही सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में बैन हो गया है। आइए जानते हैं हानिया आमिर की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
कॉलेज ड्रॉपआउट बनीं सुपरस्टार
हानिया आमिर की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने ‘फाउंडेशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (FAST-NUCES)’ से पढ़ाई शुरू की थी। लेकिन जल्द ही उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर चुन लिया। एक चैट शो में हानिया ने खुलासा किया कि पढ़ाई में अच्छी होने के बावजूद उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया क्योंकि घर चलाने की जिम्मेदारी उन पर थी और एक्टिंग से अच्छी कमाई हो रही थी। उनका ये फैसला उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट बन गया।
‘जाना’ से शुरू हुआ फिल्मी सफर
हानिया आमिर ने साल 2016 में फिल्म ‘जाना’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। टीवी की दुनिया में उन्होंने ‘तितली’ से डेब्यू किया और फिर ‘मेरे हमसफर’, ‘इश्किया’, ‘कभी मैं कभी तुम’ जैसे हिट शोज़ में अपने अभिनय का जादू दिखाया। बड़े पर्दे पर भी उन्होंने ‘ना मालूम अफराद 2’ जैसी फिल्मों में काम किया, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई।
लाइफस्टाइल है बिल्कुल रॉयल
अभिनय के साथ-साथ हानिया आमिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहती हैं। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास Audi Q7, Audi A4 और Honda Civic जैसी महंगी गाड़ियां हैं। हानिया अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी गाड़ियों के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं जो उनके स्टाइल स्टेटमेंट को दिखाता है।
ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से कमाई
सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, हानिया आमिर सोशल मीडिया से भी तगड़ी कमाई करती हैं। उनकी इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिससे उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट्स के लिए कई ऑफर्स मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 तक उनकी नेटवर्थ करीब 43 करोड़ पाकिस्तानी रुपये आंकी गई है, जो ये साबित करता है कि हानिया न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं, बल्कि एक समझदार सेल्फ-मेड स्टार भी हैं।
जल्द नेटफ्लिक्स पर करेंगी धमाकेदार वापसी
काम के मोर्चे पर बात करें तो हानिया आमिर जल्द ही ‘लो बच्चे हैं संग समेट लो’ नामक टीवी सीरीज में नजर आने वाली हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फैंस उनकी इस नई पेशकश को लेकर खासे उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें: Ashish Chanchlani ने OTT की दुनिया में मारी एंट्री, वेब सीरीज Ekaki का ऐलान कर शेयर किए पोस्टर
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
14 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
17 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
17 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
18 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
19 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
20 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines