भारत में पिछले कुछ सालों में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है। बॉलीवुड सेलेब्स की तरह ही हानिया आमिर के लिए इंडियंस की दीवानगी भी कम नहीं है। हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि हानिया आमिर का भारत में डेब्यू होने वाला है। सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ हानिया का कोई प्रोजेक्ट भी आने वाला था। हालांकि, अब कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में डेब्यू तो दूर, अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम तक बैन कर दिया गया है।
इंस्टाग्राम बैन होने पर आया हानिया आमिर का रिएक्शन
अब इंडिया में अपना इंस्टाग्राम बैन होने की खबर सुनकर हानिया आमिर तिलमिला उठी हैं। एक तो अब वो अपने इंडियन फैंस से जुड़ नहीं पाएंगी, दूसरा हानिया आमिर को उन गुनाहों की सजा मिल रही है, जो उन्होंने नहीं बल्कि पाकिस्तानी सेना और इस्लामी आतंकवादियों ने किया है। ऐसे में हानिया आमिर कभी पीएम मोदी से रिक्वेस्ट कर रही हैं, तो कभी उल्टा गुस्से में इंडिया को ही चैलेंज कर रही हैं।
Hania Aamir
हानिया आमिर ने भारत को किया चैलेंज?
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अब अपना इंस्टाग्राम बैन होने पर X पर रिएक्शन दिया है, जो काफी वायरल हो गया है। ऐसा लग रहा है जैसे हानिया आमिर अब इंडिया को चुनौती दे रही हैं। उनका एक ट्वीट काफी चर्चा में आ गया है। इसमें हानिया ने कुछ ऐसा लिखा है, इसके बाद वो बड़ी मुसीबत में फंस सकती हैं। हानिया ने लिखा, ‘भारत ने मेरे इंस्टा पर बैन लगा दिया? अगली बार मेरा ट्विटर आजमाएं- मैं अभी भी यहां हूं, अनस्टॉपेबल!’
Hania Aamir
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आर्मी पर एक्शन चाहती हैं Hania Aamir? इंडिया में इंस्टा बैन होने पर पीएम मोदी से की खास अपील
मोदी जी से हानिया ने किया सवाल
अब कहीं ऐसा ना हो कि हानिया की इस बात को मोदी जी सीरियसली ले लें और वाकई में उनका X अकाउंट भी इंस्टाग्राम की तरह बैन हो जाए। आपको बता दें, हानिया ने इसके अलावा अपने X से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लिखा, ‘क्या मोदी जी कुछ भी… मतलब कुछ भी।’ अब हानिया के इन पोस्ट्स पर इंडिया और पाकिस्तान के फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
19 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines