Fawad Khan Bollywood Comeback: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की पॉपुलैरिटी इंडिया में भी कम नहीं है। उन्हें हिंदुस्तान में भी काफी पसंद किया जाता है। आम लड़कियां तो उनकी तारीफ करती ही हैं, लेकिन कई बार बॉलीवुड सेलेब्स भी खुलकर फवाद खान पर प्यार लुटा चुके हैं। हालांकि, पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स पर बैन लगने के बाद वो अभी तक किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं। लेकिन अब लगता है जल्द ही उनकी वापसी हिंदी फिल्मों में होने वाली है।
फवाद खान का फिर होगा कमबैक
‘ऐ दिल है मुश्किल’ (Ae Dil Hai Mushkil) में अनुष्का शर्मा के साथ काम करने के बाद अब फवाद खान फिर किसी बॉलीवुड हसीना के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। लम्बे समय बाद उनकी बॉलीवुड में वापसी की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि फवाद खान को ‘जवान’ एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा (Riddhi Dogra) के साथ कास्ट किया जा रहा है। ये दोनों एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आ सकते हैं।
किस हसीना के साथ करेंगे रोमांस?
खबरों की मानें तो अभी इस फिल्म के सपोर्टिंग एक्टर्स को कास्ट नहीं किया गया है। फिल्म अभी बेहद शुरुआती स्टेज पर है, जहां अभी-अभी पेपर वर्क पूरा किया गया है। बता दें, फवाद खान और रिद्धि डोगरा को लव इंटरेस्ट का रोल निभाने के लिए फाइनल कर लिया गया है। अभी तक न तो प्रोजेक्ट का नाम रिवील हुआ है और न ही डायरेक्टर का नाम सामने आया है। हालांकि, ये जानकारी जरूर सामने आ रही है कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अभी शुरू नहीं हो पाई है, क्योंकि दोनों ही एक्टर का स्केड्यूल अभी बिजी चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor को पैदा होने के बाद देखना भी नहीं चाहते थे दादा राज कपूर, रख दी थी अजीब शर्त
कब रिलीज होगी फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस साल के अंत तक ये शूटिंग शुरू कर दी जाएगी और अगले साल के अंत तक इसे रिलीज भी कर दिया जाएगा। अगर ये मुमकिन नहीं हुआ तो साल 2026 की शुरुआत में तो प्रोजेक्ट का रिलीज होना तय ही माना जा रहा है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। फैंस अब फवाद के कमबैक की खबर से खुश नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines