हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Abir Gulaal के लिए Fawad Khan को मिली कितनी फीस? बॉलीवुड को पाकिस्तानी एक्टर पड़ा महंगा

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए कितनी फीस ली थी? अब फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में उनकी के भुगतान को लेकर खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Fawad Khan Abir Gulaal File Photo

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का बॉलीवुड कमबैक फिर से मुसीबत में है। ऐसा लगता है जब-जब फवाद खान बॉलीवुड में कदम जमाने की कोशिश करते हैं, कुछ ना कुछ मुसीबत आ जाती है। पिछली बार उनकी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज के दौरान सभी पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स भारत में बैन हो गए थे। इस बार वो फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के साथ बॉलीवुड कमबैक के लिए तैयार थे, तो उनकी फिल्म की रिलीज से पहले कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो गया।

फवाद खान की बॉलीवुड फिल्में बनीं पनौती

अब भारत में हुए आतंकी हमले के बाद फवाद खान और उनकी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पहले ही इस फिल्म को भारत में बैन करने की मांग की जा रही थी और अब इस हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर की इस फिल्म के सभी गाने यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। साथ ही उनकी फिल्म पर भारत में रोक की खबरें सामने आ रही हैं। अब जिस फिल्म और जिस पाकिस्तानी एक्टर को लेकर इतना हंगामा हो रहा है, उसे लेकर खास जानकारी सामने आई है।

एक एपिसोड की कितनी फीस लेते हैं फवाद खान?

चलिए जानते हैं कि जो ‘अबीर गुलाल’ अब शायद भारत में रिलीज नहीं हो पाएगी, उसके लिए फवाद खान ने बॉलीवुड से कितनी फीस ली थी? अब इस फिल्म के लिए फवाद खान की फीस को लेकर जानकारी सामने आई है। आपको बता दें, फवाद के फैंस भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में हैं। उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है और ऐसे में उनकी फीस भी काफी मोटी है। Siasat की रिपोर्ट के मुताबिक, फवाद खान पाकिस्तान में अपने टीवी शो के हर एपिसोड के 15-20 लाख रुपये लेते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या Khatron Ke Khiladi 15 के लिए Gulki Joshi को किया गया अप्रोच? क्यों बोलीं एक्ट्रेस- मैं कंफ्यूज हूं’?

फवाद खान ने ‘अबीर गुलाल’ के लिए वसूली मोटी फीस

इसके अलावा वहां उनकी एक फिल्म की फीस करीब 2 करोड़ रुपये है। हालांकि, भारत में उनकी फीस कहीं ज्यादा है। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के लिए उन्हें भारी भुगतान किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की इस फिल्म के लिए फवाद खान ने 5 से 10 करोड़ रुपये की फीस ली है। हालांकि, अभी तक एकदम सही फीस पता नहीं चल पाई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola