पाकिस्तानी एक्टर दानिश तैमूर हाल ही में अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने ‘महफिल-ए-रमजान’ शो में कहा था कि उन्हें चार शादियां करने की परमिशन है, हालांकि वो ऐसा नहीं कर रहे हैं, लेकिन ये इजाजत उन्हें अल्लाह ने दी है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी। क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
दानिश ने वीडियो के जरिए मांगी माफी
इस पूरे मामले को लेकर विवाद बढ़ता हुआ देख एक्टर ने अब इस पर सफाई दी है। आलोचनाओं के बढ़ने पर दानिश ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि आप लोग मुझसे थोड़ा नाराज हैं। उस दिन जो कुछ भी हुआ, कुछ लोगों को लगता है कि शायद मैंने अपनी पत्नी की बेइज्जती की है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरी ऐसी कोई सोच नहीं थी। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। शायद मेरे शब्दों का चुनाव सही नहीं हुआ है। मुझे वो शब्द वहां इस्तेमाल नहीं करने चाहिए थे।’
मामले को खत्म करना चाहते हैं दानिश
दानिश ने आगे कहा कि उनके 18 साल के करियर में कभी कोई विवाद नहीं हुआ है और वो चाहते हैं कि ये मामला भी यहीं खत्म हो जाए। उन्होंने कहा, ‘मेरी न तो नियत है ऐसी और न ही दिल है ऐसा, इसलिए इस बात को आगे बढ़ाने का कोई फायदा ही नहीं है। फिर भी मैं आप सभी से दिल से सॉरी बोलता हूं।’ इस माफी के बाद भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं जारी हैं, जहां कुछ लोग उनकी ईमानदारी की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ अभी भी उनके बयान से असंतुष्ट हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल पाकिस्तानी अभिनेता ने शो में कहा था कि इस्लाम में पुरुषों को चार शादियां करने की अनुमति दी गई है और ये हक उनसे कोई नहीं छीन सकता। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया था कि वो अपनी पत्नी के प्रति प्यार और सम्मान के कारण ऐसा कदम नहीं उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इस्लाम में 4 शादियों पर अब हमजा अली का बयान वायरल, पाकिस्तानी एक्टर दानिश को लोगों ने बताया टॉक्सिक
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines