Ali Zafar Slams Zakir Naik: पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें अविवाहित महिलाओं की तुलना सार्वजनिक संपत्ति से की है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर अली जफर का उन पर गुस्सा फूटा है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कुरान हमेशा से पुरुषों को सबसे पहले महिलाओं का सम्मान करना सिखाता है और पवित्रता व्यक्ति के अपने कार्य से शुरू होती है। आइए जानते हैं कि अली जफर ने अपनी पोस्ट में क्या कहा है?
अली जफर ने लिखी पोस्ट
पाक एक्टर अली जफर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जाकिर नाइक के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘पूरे सम्मान के साथ डॉक्टर साहब। हमेशा एक तीसरा विकल्प होता है। एक महिला एक सम्मानजनक और स्वतंत्र जीवन जी सकती है। एक कामकाजी महिला या एक मां, या दोनों एक साथ, या वो जिंदगी वह सिर्फ अपने लिए चुनती है। ये ठीक उसी तरह है, जैसे दुनियाभर में लाखों महिलाएं करती हैं और लाखों पुरुषों की ओर से सम्मान पाती हैं।’
हमें खुद को सुधारने की जरूरत
अली जफर ने आगे लिखा, ‘समस्या उन पुरुषों के साथ है, जो उन्हें ‘बाजारी’ के रूप में देखते हैं। कुरान पुरुषों को सबसे पहले महिलाओं का सम्मान करना सिखाता है और पवित्रता व्यक्ति के खुद के कर्म से शुरू होती है।’ उन्होंने पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘सर, सम्मान हमेशा पारस्परिक होता है और कुरान भी हमें यही सिखाता है। मुझे पर्सनली लगता है कि हमने पिछली कई शताब्दी से महिलाओं को दबाया है और बिना किसी कारण दोषी महसूस कराया है। अब समय आ गया है कि हम पहले खुद को सुधारें और फिर उन्हें पनपने दें।’
यह भी पढ़ें: Ratan Tata को प्यार करती थी ये हसीना, पर कहीं और क्यों की शादी? सवाल अनसुलझा
एक्टर ने आगे कहा कि महिलाओं को उनके सपने पूरे करने देना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसा हम खुद के लिए चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि आप इस हेल्दी आलोचना को बुरा नहीं मानेंगे। बता दें कि अली जफर ने बहुत तहजीब लहजे से जाकिर नाइक के शब्दों की आलोचना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए हैं।
क्या कहा था जाकिर नाइक ने?
गौरतलब है कि जाकिर नाइक ने अपने एक इवेंट में कहा था कि उनका मानना है कि अगर कोई अविवाहित पुरुष नहीं है और अविवाहित महिला को सम्मान पाना है तो उसके पास दो विकल्प हैं कि या वो शादीशुदा पुरुष से शादी करे जिसकी पहले से बीवी हो, या वो बाजारी औरत बन जाए। इतना सख्त लफ्ज.. मेरे पास इससे बेहतर कोई दूसरा लफ्ज नहीं है। अगर आप किसी अविवाहित महिला से पूछेंगे ये सवाल कोई अच्छी और पहला विकल्प ही चुनेगा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
7 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
11 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
13 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
14 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
16 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
16 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
18 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
19 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines