Priyanka Chopra Troll: प्रियंका चोपड़ा को पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने दे दिया 'नॉलेज सुधारने का ज्ञान', जानें क्यों?
Edited By Nancy Tomar

Priyanka Chopra Troll
Edited By Nancy Tomar

Priyanka Chopra Troll
Priyanka Chopra Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस अपनी आने वाली सीरीज के प्रमोशन में बिजी भी है।
वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने गंदी पॉलिटिक्स की वजह से बॉलीवुड छोड़ने का खुलासा कर खूब लाइमलाइट भी बटोरी थी। इस बीच अब पाकिस्तान के एक एक्टर ने ग्लोबल स्टार को खूब ट्रोल किया। इतना ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्टर ने प्रियंका को अपनी नॉलिज सुधारने का ज्ञान भी दिया डाला।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी डायरेक्टर शरमीन ओबैद चिनॉय को कलर्स की फर्स्ट वुमन बनने और स्टार वार्स फिल्म को डायरेक्ट करने वाली पहली महिला बनने पर बधाई देते हुए डायरेक्टर को ‘साउथ एशियन’ कहा था।
एक्ट्रेस ने प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा था कि- “कलर्स की फर्स्ट पर्सन और ‘स्टार वार्स’ फिल्म का डायरेक्ट करने वाली पहली महिला और वह साउथ एशियन हैं !! शरमीन ओबैद चिनॉय क्या ऐतिहासिक पल है, मेरे दोस्त तुम पर बहुत गर्व है! फोर्स आपके साथ हो!”
With due respect, @priyankachopra . Sharmeen Obaid Chinoy is a Pakistani first just to brush up your knowledge. Much like the way you flaunt your Indian nationality whenever you get the opportunity before claiming to be a South Asian.🙏🏽 pic.twitter.com/B7wy8gD8QB
— Adnan Siddiqui (@adnanactor) April 14, 2023
वहीं, अब पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने शरमीन चिनॉय को साउथ एशियन बताने पर प्रियंका चोपड़ा को जमकर ट्रोल किया है।
फिल्म ‘मॉम’ में श्रीदेवी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी एक्टर अदनान ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- “विद ड्यू रिस्पेक्ट प्रियंका चोपड़ा, आपकी नॉलिज को ब्रशअप करते हुए बता दूं कि शरमीन ओबैद चिनॉय पाकिस्तानी है, ठीक उसी तरह जैसे साउथ एशियन होने का दावा करने से पहले आपको जब भी मौका मिलता है तो आप अपनी इंडियन नेशनलिटी को फ्लॉन्ट करती हैं।’
पाकिस्तानी एक्टर का प्रियंका को ट्रोल करने का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका फिलहाल अमेजॉन प्राइम वीडियो की अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में बिजी हैं और ये सीरीज 28 अप्रैल को स्ट्रीम की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: