Pakistani Youtubers: पाकिस्तान में कुछ यूट्यूबर्स के गायब होने की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि ये यूट्यूबर्स भारत की तारीफ करने वाले कंटेंट पोस्ट करते थे, जिसके चलते पाकिस्तानी सेना ने उन्हें फांसी दे दी। कई पोस्ट्स में ये अफवाह फैल रही है कि इन यूट्यूबर्स को सजा दी गई है, लेकिन क्या सच में ऐसा हुआ है? ये सवाल उठने लगा है, खासकर जब इन यूट्यूबर्स के चैनल पर वीडियो अपलोड नहीं हो रहे हैं।
पाकिस्तान में यूट्यूबरर्स कहां गायब हैं?
पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद और शोएब चौधरी सहित करीब 12 यूट्यूबर्स के गायब होने की खबरें आईं, लेकिन अब कुछ नए तथ्यों से ये साफ हो रहा है कि ये सिर्फ अफवाहें हैं। दरअसल, पाकिस्तान में किसी भी यूट्यूबर को फांसी नहीं दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन यूट्यूबर्स ने खुद ही वीडियो अपलोड करना बंद कर दिया है और इसके पीछे कुछ और कारण हैं।
पाकिस्तानी सरकार का दबाव
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान में यूट्यूबर्स के खिलाफ हाल ही में कुछ सख्त कदम उठाए गए हैं। पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, जो अपनी कमाई पर टैक्स नहीं देते। ये बात उन यूट्यूबर्स पर लागू होती है जो लाखों डॉलर की कमाई करते हैं, लेकिन टैक्स चोरी करते हैं। ये दबाव सरकार की ओर से उन यूट्यूबर्स पर था जो अपनी आय को छिपा रहे थे।
इसके अलावा, यूट्यूबर्स पर और भी दबाव हो सकता है, जिसका जिक्र पाकिस्तानी यूट्यूबर आरजू काजमी ने किया। काजमी ने कहा कि पाकिस्तान में कुछ यूट्यूबर्स को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई मामला नहीं सुना गया है जिसमें किसी यूट्यूबर को फांसी दी गई हो। उन्होंने ये भी बताया कि कुछ यूट्यूबर्स के आईडी और पासवर्ड ले लिए गए और उनसे कहा गया कि वो भारत के पक्ष में वीडियो न बनाएं। हालांकि, उन्होंने इस दबाव के स्रोत का खुलासा नहीं किया।
भारत की तारीफ से कमाई
पाकिस्तान में कुछ यूट्यूब चैनल्स भारत की तारीफ करते हुए वीडियो बनाते हैं, क्योंकि इन वीडियोज को भारतीय दर्शक बड़े पैमाने पर देखते हैं और इससे चैनल्स को ज्यादा व्यूज मिलते हैं। इसी कारण कई पाकिस्तानी यूट्यूबर्स भारत की तारीफ करते हैं, क्योंकि इससे उनकी कमाई होती है। हालांकि भारत के कई यूट्यूबर्स ने कहा है कि इन चैनल्स का भारत के प्रति प्यार सिर्फ एक व्यापारिक चाल है। इन यूट्यूबर्स के मुताबिक ये चैनल्स सिर्फ पैसे कमाने के लिए भारत की तारीफ करते हैं, जबकि असल में उनका भारत के प्रति नजरिया नकारात्मक होता है।
क्या है असल सच्चाई?
पाकिस्तानी यूट्यूबर लुबना, जो ‘कैंडिड विद लुबना’ चैनल चलाती हैं, उन्होंने भी इस मामले पर अपनी राय दी। उन्होंने बताया कि यूट्यूबर नाइला से उनकी बातचीत हुई थी और नाइला ने उन्हें बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं, जिससे ये साबित होता है कि यूट्यूबर्स को फांसी देने वाली खबरें सिर्फ अफवाह हैं।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan बीच में न आते ताे Jeh किडनैप हो जाता? जांच में क्या-क्या आया सामने?
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines