Pakistani PM Imran Khan Death: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उनकी मौत जेल में हुई, जिसके बाद ढेरों सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनकी बहनों को भी उनसे नहीं मिलने दिया गया. उनकी मौत की वजह पर अब भी सस्सपेंस बरकरार है और कोई वजह का खुलासा नहीं किया गया है और ना ही उनके निधन की पुष्टि की गई है. इमरान खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. उन्होंने रियल लाइफ में तीन शादियां की हैं. लेकिन, अफेयर भी उनके काफी रहे हैं. उनके नाम बॉलीवुड की हसीनाओं संग भी जुड़ चुके हैं लेकिन, उन्होंने फिल्मी जगत की अभिनेत्रियों में से किसी के साथ भी शादी नहीं की.
इमरान खान, पाकिस्तान के पूर्व पीएम थे. लेकिन, उससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट भी खेला करते थे. वह अपने जमाने के लोकप्रिय खिलाड़ी थे. वह अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहे थे. इसी वजह से उनके कथित तौर पर कई अफेयर्स भी रहे थे. इसी में से कई बार बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ा है. इसमें रेखा से लेकर जीनत अमान तक के नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद कुनिका सदानंद का खुलासा, शादीशुदा सिंगर संग लिव इन में रहीं, बताया फिर कैसे टूट गया रिश्ता?
रेखा संग रहा था इमरान खान का कथित अफेयर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि इमरान खान और रेखा के लिंकअप की खबरें काफी रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो खबरें यहां तक रही हैं कि पाकिस्तान के दिवंगत पूर्व पीएम उनसे शादी तक करने वाले थे. बताया जाता है कि रेखा की मां बेटी की जिंदगी में आए इस बदलाव से काफी खुश भी थीं. लेकिन, किन्हीं कारणों वस इनका रिश्ता लंबे समय तक टिक नहीं पाया. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई.
मुनमुन सेन से भी जुड़ा था नाम
इसके साथ ही इमरान खान को लेकर बताया जाता है कि उनका नाम बंगाली एक्ट्रेस मुनमुन सेन से भी जुड़ चुका है. इनकी दोस्ती के काफी चर्चे रहे थे. माना जाता है कि इमरान को मुनमुन सेन से प्यार हो गया था लेकिन, दोनों में से किसी ने कभी भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी.
यह भी पढ़ें: खूबसूरत ‘भूतनी’ बन रातोंरात हुई थीं फेमस, फिर 1 हिट फिल्म दे इंडस्ट्री से हुईं लापता; पहचाना कौन?
इमरान खान के प्यार में थीं जीनत अमान!
इतना ही नहीं, कथित तौर पर इमरान खान को लेकर कहा जाता है कि जीनत अमान उनसे प्यार करती थीं. इमरान का 27वां जन्मदिन काफी चर्चा में रहा था. उस समय खबरें आई थीं कि पूर्व क्रिकेटर ने उस साल अपना जन्मदिन बेंगलुरु के क्रिकेट स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों के साथ मनाया था. वहीं, कुछ अखबारों ने कहा कि इमरान ने अपना जन्मदिन बॉलीवुड की स्टार जीनत अमान के साथ मनाया था.
इनकी मुलाकात को लेकर कहा जाता है कि जब पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई थी तो पहली बार दोनों की मुलाकात हुई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पहली ही नजर में एक-दूसरे से प्यार कर बैठे थे. इतना ही नहीं, उनकी मुलाकात का सिलसिला लंदन तक चला था. हालांकि, बाद में मीडिया में फैलती अफवाहों के चलते दोनों ने दूरियां भी जल्द ही बना ली थी. लेकिन, आज तक इनके अफेयर की खबरों पर कोई कंफर्मेशन नहीं है.
यह भी पढ़ें: ‘एक घंटे की कीमत क्या है?’ रातोंरात नेशनल क्रश बनने के बाद एक्ट्रेस को आते हैं भद्दे मैसेज, कहा- ‘रेट पूछते हैं लोग’
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
8 mins agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
1 hr agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
1 hr agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
14 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 days agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines