पहलगाम हमले के बाद भारत, पाकिस्तान को लेकर बेहद सख्त हो चुका है। इस आतंकी हमले के बाद इंडिया ने पाकिस्तान की तमाम चीजों पर बैन लगा दिया है। फिर चाहे वो वीजा हो या वहां के आर्टिस्ट। हालांकि, इस मामले में पाकिस्तान भी पीछे नहीं है, वो लगातार भारत को गीदड़भभकी दे रहा है। हिंदुस्तान की देखा-देखी पाकिस्तान ने भी भारत की कई चीजों पर प्रतिबंध लगाया है। आइए जानते हैं कि अब तक पाकिस्तान ने क्या-क्या बैन किया है?
पाकिस्तान ने क्या-क्या बैन किया?
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए थे, जिसमें सिंधु जल संधि रद्द, वीजा कैंसिल सहित और भी तमाम फैसले थे। हिंदुस्तान के इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने भी भारतीयों का वीजा कैंसिल किया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को बैन किया, तो पाकिस्तान ने भी फिल्म में इंडियन एक्ट्रेस वाणी कपूर के होने की वजह से इस पर बैन लगा दिया।
भारत हुआ सख्त
ये सिलसिला यही नहीं रुका और जब भारत ने पाकिस्तानी के कुछ स्टार्स के अकाउंट बैन किए और फिर पाक टीवी ड्रामा पर भी रोक लगा दी, तो पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने भी एफएम स्टेशनों पर भारतीय गानों पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था।
पहलगाम में हुआ आतंकी हमला
वहीं, अब हिंदुस्तान भी पाकिस्तान के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर चुका है। इससे पाकिस्तान को भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ेगा। हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव कब खत्म होता है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 28 मासूमों भारतीयों की जान चली गई। इस हमले के वक्त पीएम मोदी देश में नहीं थे। हालांकि, उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना साउदी का दौरा कम किया और देश वापस लौटे, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कई अहम फैसले लिए।
यह भी पढ़ें- गब्बर फिर मोहब्बत के ‘शिखर ‘ पर, धवन की नई गर्लफ्रेंड कौन? जिन्होंने रिश्ता किया कंफर्म
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines