Pakistani Singer Comeback: कुछ साल पहले पाकिस्तान कलाकारों के भारत में काम करने पर बैन लगा हुआ था। बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भारत में बैन वाली इस याचिका को खारिज कर दिया था। अब इसके बाद बॉलीवुड ने भी उनके लिए दरवाजे खोल दिए हैं। अब जब भारतीय सिनेमा ने भी पाकिस्तानी कलाकारों के दरवाजे खोल दिए हैं, तो ऐसे में आपको बताते हैं सबसे पहले कौन -सा ऐसा कलाकार है जो हिंदी सिनेमा में एंट्री लेगा।इनमें एक नाम आतिफ असलम का है, आतिफ असलम डायरेक्टर अमित कसारिया की फिल्म से 7 साल बाद कमबैक करेंगे। बता दें, आतिफ असलम अमित कसारिया की फिल्म ‘लव स्टोरी ऑफ नाइन्टीज’ से वापसी कर रहे हैं। बैन लगने के बाद हिंदी सिनेमा से गायब हो गए थे आतिफ असलम।
‘जल’ नाम के बैंड से की थी शुरुआत
आतिफ असलम के काम की अगर बात करें तो उन्होंने साल 2002 में ‘जल’ नाम के बैंड से अपने गाने की शुरुआत की थी। इस फिल्म का गाना ‘वो लम्हे’ खूब पसंद किया गया था। आतिफ असलम को भी इस गाने से पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने अब तक कई हिट गाने गाए हैं।
बदलापुर का गाने को आतिफ ने दी थी आवाज
2015 में आया उनका बदलापुर फिल्म का गाना ‘जीना जीना’ भी काफी पॉपुलर हुआ था और इसे फैंस ने खूब पसंद किया। साल 2008 में ‘रेस’ और किस्मत के गाने पहली नजर और बाखुदा तुम्ही हो भी उनका पॉपुलर गाने में से एक था। साथ ही साल 2017 में फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के गाने दिल दिया गल्ला कों भी दर्शक ने पसंद किया था।
वहीं आतिफ असलम के अलावा कई और ऐसे कलाकार हैं जो भारत में काम कर चुके हैं और आगे भी काम करना चाहते हैं। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने भी कुछ समय पहले कहा था कि उन्हें इंतजार है कि हिंदी सिनेमा में काम करने के लिए उनके पास किसी न किसी का बुलावा जरूर आएगा। फवाद ने पाकिस्तान के कई सारे शोज जैसे दास्तान, जिंदगी गुलजार हैं किए हैं। इसके अलावा उन्होंने हिंदी सिनेमा में सोनम कपूर और आलिया भट्ट के साथ भी काम किया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines