Pakistani Actress Nimra Khan: पाकिस्तान में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक मशहूर एक्ट्रेस ने अब रिवील किया है कि उन्हें हाल ही में किडनैप करने की कोशिश की गई है। एक्ट्रेस को बीच सड़क गन पॉइंट पर रखा गया और कुछ गुंडे उन्हें उठाने की कोशिश करते रहे। अब एक्ट्रेस ने खुद अपनी आपबीती सुनाई है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये एक्ट्रेस निमरा खान हैं और उनकी उम्र 33 साल है। निमरा पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर फेस हैं।
किडनैप होते-होते बचीं एक्ट्रेस निमरा खान
अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं, ‘हम जिंदा कौम हैं, है न? लेकिन आज ये वीडियो इसके लिए नहीं बना रही मैं। कल मेरे साथ जो हुआ वो मैं आज इसलिए बता रही हूं क्योंकि मैं आपसे ये सवाल करना चाहती हूं क्या आप अपनी बहन, भाभी, मां, अपनी बीवी या बेटी किसी को भी सेफ घर से बाहर भेज सकते हैं? मैं आपको गारंटी देती हूं कि नहीं भेज सकते आप।’ उन्होंने कहा कि वो बताना चाहती हैं कि उनके साथ क्या हुआ है।
एक्ट्रेस के पेट पर रखी गन
एक्ट्रेस बोलीं कि वो अपनी कार का इंतजार कर रही थीं, 3 आदमी आए और उन्होंने उन्हें किडनैप करने की कोशिश की। एक्ट्रेस के हाथ में फोन और कंधों पर बैग थे, एक्ट्रेस अपने परिवार का इंतजार कर रही थीं क्योंकि वो लोग ट्रैफिक की वजह से फंसे हुए थे और पहुंच नहीं पा रहे थे। एक्ट्रेस सिर्फ इसलिए आगे आकर खड़ी थीं क्योंकि बारिश हो रही थी। निमरा खान ने बताया कि ये उनके लिए रहमत वाली बारिश इसलिए रही क्योंकि वो लोग एक्ट्रेस को पकड़े हुए थे और अपने साथ लेकर जा रहे थे। उन्होंने एक्ट्रेस के पेट पर गन रखी और एक्ट्रेस ने चीखे मारनी शुरू कर दी। एक्ट्रेस के सामने 4 गार्ड थे, लेकिन किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी, सब देखकर उन्हें अनदेखा करते रहे। एक्ट्रेस ने खुद अपनी रक्षा की।
यह भी पढ़ें: Vedaa Movie Review: मास्टर पीस या मिस फायर? देखने से पहले जान लें कैसी है फिल्म?
पाकिस्तानी होने पर एक्ट्रेस ने जताया अफसोस
इस दौरान उनके पांव पर भी चोट आई है। एक्ट्रेस जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भागी हैं और उनपर हमला करने वालों के हाथ में लोडेड गन थी और वो उनपर फायरिंग कर सकते थे। चलती गाड़ी के सामने एक्ट्रेस चीखती रहीं और एक गाड़ी में बैठी फैमिली ने उनकी जान बचाई। एक्ट्रेस ने अब कहा है कि वो कैसे कहें कि वो पाकिस्तान में टैक्स चुकाती हैं, किस मुल्क का टैक्स चुकाती हैं वो, किस वजह से टैक्स देती हैं? इससे अच्छा तो पैसे बचाकर 4 गार्ड्स रख लें। निमरा खान बोलीं अब समझ आया कि पाकिस्तानी बाहर जाकर क्यों सेटल होते हैं? क्योंकि यहां प्रोटेक्शन ही नहीं है। निमरा खान ने अपने वीडियो के आखिर में कहा है कि ‘मुझे मुसलमान होने पर गर्व है, लेकिन मुझे पाकिस्तानी होने पर अफसोस है, मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना चाहिए।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines