Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए टेरर अटैक ने देशभर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में 27 के करीब निर्दोष लोगों की जान चली गई जिसके बाद से बॉलीवुड से टीवी जगत तक सभी शोकाकुल परिवार के प्रति शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आतंकवादियों की स्केच फोटो शेयर की है। ये फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसे शेयर करते हुए दीपिका कक्कड़ ने न्याय की मांग की है।
आतंकवादियों को ढूंढने की कही बात
दीपिका कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आतंकवादियों की स्केच फोटो शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने आतंकवादियों को ढूंढने और फांसी देने की बात कही है। इस स्केच फोटो को एजेंसी की तरफ से शेयर किया गया है, जो अब काफी वायरल हो रही है।
ट्राेलिंग के बीच शेयर किया पोस्ट
बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में कपल अपने बेटे रुहान के साथ जम्मू-कश्मीर वेकेशन एन्जॉय करने के लिए गया था जहां से शोएब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर भी शेयर की थी। बीते दिन जब मंगलवार को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ तो शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि वह दोनों ही सेफ हैं और दिल्ली लौट आए हैं। हालांकि पोस्ट में कुछ ऐसा था जिसे देखकर लोग भड़क उठे।
यह भी पढ़ें: ऐसी क्रूरता देखना विनाशकारी..’ पहलगाम आतंकी हमले पर मोहनलाल ने लिखा इमोशनल पोस्ट
क्या लिखा था पोस्ट में?
शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हाय दोस्तों.. आप सभी हमारी खैरियत के बारे में परेशान थे। हम सभी सुरक्षित हैं। हम आज सुबह ही कश्मीर से निकले हैं। हम दिल्ली सुरक्षित पहुंच गए हैं। आपकी चिंता के लिए धन्यवाद। नया व्लॉग जल्द ही आ रहा है।’ इस पोस्ट को देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। नेटिजन्स ने शोएब और दीपिका पर ध्वनि-बधिर होने का आरोप लगाया। साथ ही उन्हें ‘बेशर्मी’ और ‘असंवेदनशील’ कहा।
नेटिजन्स ने किया ट्रोल
शोएब इब्राहिम की पोस्ट पर भड़कते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘वहां लोग मर रहे हैं और तुम पोस्ट कर रहे हो कि नया व्लॉग आ रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये अभी भी व्लॉग आने की बात कर रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने धर्म की ओर इशारा करते हुए लिखा, ‘ये वहां होते भी तब भी सेफ रहते।’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines