हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'कोई रिस्क नहीं लेगा...', कश्मीर घाटी में रुक सकती है फिल्मों की शूटिंग, Pahalgam Attack के बाद शुरू हुई चर्चा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब कश्मीर में शूटिंग पर बैन लग सकता है। हालांकि, अभी इस तरह की कोई भी ऑफिशियल जानाकरी नहीं आई है, लेकिन हालात को देखकर चर्चा यही हो रही है।

विज्ञापन
Pahalgam Attack

पहलगाम आतंकी हमले से पूरा देश दहल गया है। हर कोई इस पर घटना पर दुख जाहिर कर रहा है। इस बीच एफडब्ल्यूआईसीई ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की है। इतना ही नहीं बल्कि अब तो ये भी सुनने में आ रहा है कि कश्मीर घाटी में शूटिंग रोक दी जाएगी। ये फैसला अभी आधिकारिक तौर पर तो नहीं आया है, लेकिन चर्चा ऐसी ही हो रही है।

कश्मीर में रुक सकती है शूटिंग

दरअसल, इस बारे में बात करते हुए फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का कहना है कि हाल ही में पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है, उसके बाद कश्मीर में कुछ समय के लिए किसी भी फिल्म, टीवी शो या ओटीटी शो की शूटिंग पर का सिलसिला रुक सकता है। जी हां, फिल्मी दुनिया के जानकारों का यही कहना है कि मौजूदा माहौल को देखते हुए अभी वहां पर कोई भी शूटिंग करने का रिस्क नहीं लेगा।

चीजें नॉर्मल नहीं होने तक लग सकती है रोक

इस वक्त कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट का माहौल है और इसलिए जब तक चीजें नॉर्मल नहीं हो जाती, तब तक किसी भी तरह की शूटिंग नहीं होगी। हालांकि, इसको लेकर सरकार या सुरक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है, लेकिन माहौल इतना गरम है कि अभी के लिए सभी शूटिंग का सिलसिला थमा हुआ है। हालांकि, हालात के नॉर्मल होते ही शूटिंग का सिलसिला दोबारा शुरू हो जाएगा।

कश्मीर में बीते कई सालों में हुई इन फिल्मों की शूटिंग

बीते कुछ सालों की बात करें तो कश्मीर में कई फिल्मों की शूटिंग हुई है, जिसमें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘डंकी’, ‘एल्फा’, ‘आर्टिकल 370’, ‘पश्मीना धागे मोहब्बत के’, ‘तनाव’, ‘ग्राउंड जीरो’, ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘चंदू चैंपियन’, ‘लियो’, ‘वॉर 2’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि कश्मीर को लेकर क्या नया अपडेट सामने आता है।

यह भी पढ़ें- Sholay के सांभा की बेटियां ‘ब्यूटी विद ब्रेन’, पिता की तरह मल्टीटेलैंटेड हैं दोनों

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें