Singer K.G. Jayan Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तूफान आ गया है। एक मशहूर सिंगर से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। ये सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं होगा लेकिन अनहोनी को कोई नहीं बदल सकता। जी हां, अब एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक जाने-माने सिंगर का निधन हो गया है। अब पद्मश्री (Padma Shri) से सम्मानित ऐसे कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है जिसकी आवाज लाखों दिलों को छूती थी। अब हर तरफ गम के बादल छा गए हैं और पूरे देश में मातम पसर गया है।
1,000 से ज्यादा गाने किए कंपोज
कर्नाटक संगीतकार और गायक के जी जयन (KG Jayan) की मौत की खबर सुन सभी लोग मायूस हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार यानी आज सुबह एर्नाकुलम जिले के त्रिपुनिथुरा में अपने घर पर ही दम तोड़ा है। बता दें, जी जयन मशहूर मलयालम एक्टर मनोज के जयन (Manoj K. Jayan) के पिता थे। मलयालम म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका काफी नाम था और उन्होंने अपने करियर में 1,000 से भी ज्यादा गाने कंपोज किए थे। साथ ही वो कुछ फिल्मों में म्यूजिक डायरेक्टर की भूमिका भी निभा चुके हैं। भक्ति गीतों से उन्हें असली पहचान मिली थी।
कैसे हुआ निधन?
सिंगर के जी जयन के जुड़वां भाई के जी विजयन (K. G. Vijayan) थे और वो भी उन्हीं की तरह म्यूजिक की दुनिया में अपनीओ छाप छोड़ चुके हैं। इन दोनों भाइयों ने मिलकर अपनी एक टीम बनाई थी जिसका नाम Jaya-Vijaya टीम हुआ करता था। दरअसल, बचपन से ही दोनों भाइयों को म्यूजिक में रुचि थी और उन्होंने बेहद कम उम्र में ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। लेकिन अब सिंगर जी जयन हमारे बीच नहीं रहे उन्होंने 89 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है।
यह भी पढ़ें: Padma Shri से सम्मानित मशहूर सिंगर का हुआ निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री पर छाए गम के बादल
9 साल की उम्र में शुरू हुई थी म्यूजिक जर्नी
उनके निधन का कारण भी सामने आ गया है। कहा जा रहा है कि वो बीते कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे और उन्हें कुछ बीमारियां थीं। हालांकि, उनका इलाज भी चल रहा था लेकिन अब वो हमे हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। 9 साल की उम्र से म्यूजिक की जर्नी जी रहे इस कलाकार के जाने से पूरी दुनिया दुखी है। उनका परिवार इस वक्त ऐसे दुखों का सामना कर रहा है जो कभी कम नहीं होगा। अब तो उनके भक्ति गीत ही फैंस का सहारा बनेंगे।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines