---विज्ञापन---

Padma Awards 2025: सिंगर Arijit Singh समेत इन सेलेब्स को राष्ट्रपति ने दिया पद्म अवॉर्ड, जानिए पूरी लिस्ट

दिल्ली में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म अवॉर्ड्स से विजेताओं को नवाजा जिनमें बड़ी-बड़ी हस्तियों का नाम शामिल रहा। शेखर कपूर से लेकर सिंगर अरिजीत सिंह ने पहुंचकर अपना अवॉर्ड राष्ट्रपति से हासिल किया।

---खबर नीचे जारी है---

दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में सोमवार को एक भव्य समारोह में पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला, सिनेमा और संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियों को पद्म भूषण और पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा। आखिर किन-किन हस्तियों को इस अवॉर्ड से नवाजा गया, चलिए आपको बताते हैं।

सुपरस्टार अजित कुमार को मिला पद्म भूषण

इस समारोह में दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार, दिग्गज गायक अरिजीत सिंह और मशहूर फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने अपनी उपस्थिति से समां बांध दिया। अजित कुमार को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जिसकी घोषणा के बाद से ही उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। पुरस्कार लेते हुए अजित काफी खुश नजर आए।

---खबर नीचे जारी है---

शेखर कपूर को भी मिला अवॉर्ड

फिल्म निर्देशक शेखर कपूर, जो फिल्म ‘मासूम’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘बैंडिट क्वीन’ जैसी बेहतरीन मूवी के लिए जाने जाते हैं, उन्हें भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। ब्लैक शेरवानी पहने शेखर कपूर ने अवॉर्ड लेते हुए भारतीय सिनेमा को समर्पित अपने योगदान को याद किया।

---खबर नीचे जारी है---

गायक अरिजीत सिंह की मधुर आवाज ने करोड़ों दिलों को छुआ है, उन्हें भी पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया। समारोह में अरिजीत बेहद सिंपल अंदाज में नजर आए और अपने फैंस का धन्यवाद अदा किया।

दिवंगत गायक पंकज उधास को भी मिला सम्मान

इसके अलावा दिवंगत गायक पंकज उधास को भी मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास ने यह पुरस्कार ग्रहण कर सभी की आंखें नम कर दीं। पंकज उधास के गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

साउथ के जाने-माने अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण को भी पद्म भूषण से नवाजा गया। वो समारोह में पारंपरिक अंदाज में पहुंचे और पुरस्कार लेते समय भारतीय संस्कृति की सुंदर छवि पेश की।

किन-किन सेलेब्स को मिला अवॉर्ड?

संगीत की दुनिया से जुड़े कई कलाकारों की बात करें तो जसपिंदर नरूला, अश्विनी भिड़े-देशपांडे, भक्ति गायक हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले, लोक संगीतकार जोयनाचरण बाथरी और महाबीर नायक जैसे कलाकारों को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। फिल्म और थिएटर जगत के वरिष्ठ अभिनेता अनंत नाग और अशोक सराफ को भी उनके अद्भुत योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

---खबर नीचे जारी है---

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ये पुरस्कार न सिर्फ पर्सनल उपलब्धियों का सम्मान हैं, बल्कि भारतीय कला, संस्कृति और मनोरंजन के क्षेत्र में उनके योगदान की भी सराहना है।

यह भी पढ़ें: नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले मशहूर डायरेक्टर का निधन, कैंसर ने ले ली जान

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 28, 2025 09:04 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola