हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैजयंती, चिरंजीवी से मिथुन के सिनेमा जगत में योगदान पर एक नजर? जिन्हें मिला पद्म पुरस्कार

Padma Awards 2024: इस साल दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों की लिस्ट आ गई है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्र में हस्तियों को सम्मालित किया जाएगा।

विज्ञापन
2024 में इन बड़ी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Padma Awards 2024: बीते दिन यानी 25 जनवरी 2024 को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। सिनेमा और कला के क्षेत्र में कई बड़ी हस्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अब 2024 के पद्म पुरस्कारों का भी ऐलान कर दिया गया है।

इस लिस्ट में इस बार चार लोगों के नाम शामिल हैं, जिसमें मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री वैजयंती माला और मेगास्टार चिरंजीवी को पद्म विभूषण और भारत की लोकप्रिय गायिका उषा उत्थुप और मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

2024 में इन बड़ी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

मेगा स्टार चिरंजीवी

हर किसी के दिल पर राज करने वाले साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस साल चिरंजीवी को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये ना सिर्फ चिरंजीवी बल्कि साउथ इंडस्ट्री और उनके फैंस के लिए बेहद हर्ष और गर्व की बात है। बता दें कि चिरंजीवी को कला के क्षेत्र में पुरस्कार दिया जाएगा। एक्टर लंबे टाइम से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं और उन्होंने 150 से भी ज्यादा फिल्में अपनी करियर में की है।

विज्ञापन

वैजयंती माला

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला को भी ये सम्मान दिया जाएगा। एक्ट्रेस को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। अपने करियर में लोगों का दिल जीतने वाली वैजयंती माला ने कई शानदार फिल्में की है। उन्होंने हमेशा ही अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। एक्ट्रेस ने सिनेमा में अपनी लग्न और मेहनत से आज को मुकाम पा लिया है, जिसके लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की है।

पद्मा सुब्रमण्यम

पद्मा सुब्रमण्यम को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय शास्त्रीय भरतनाट्यम नर्तकी को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा। बता दें कि उन्हें उनके क्षेत्र में बेहतर काम के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन

उषा उत्थुप

भारत की लोकप्रिय गायिका उषा उत्थुप को भी इस साल पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उषा उत्थुप हमेशा ही अपनी आवाज से लोगों के दिलों में उतर जाती है। उषा ने कई ऐस गाने गाए हैं, जो बेहद लोकप्रिय है। उषा ने बॉलीवुड में भी कई ऐसे गाने गाए हैं, जिन्हें सुनकर दिल झूमने लगता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो बताया जाता है कि उषा ने 8 विदेशी और 17 भारतीय भाषाओं में अपनी आवाज का जादू चलाया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में आरडी बर्मन और बप्पी लाहिड़ी के लिए भी गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।

मिथुन चक्रवर्ती

इस साल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी ये सम्मान दिया जाएगा। बता दें कि एक्टर को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जो ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए भी बड़े गर्व की बात है। एक्टर की मेहनत और लग्न के चलते आज उन्होंने वो मुकाम हासिल किया है, जिससे उन्हें ये सम्मान मिल रहा है। हिंदी सिनेमा में हमेशा ही मिथन के काम को सराहा गया है। आज उनकी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान है।

विज्ञापन

कब मिलता है पद्म पुरस्कार?

बता दें कि जैसे हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार दिए जाने वाले नामों की घोषणा की जाती है। वैसे ही इसे हर साल मार्च/अप्रैल महीने ये अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाता है। बता दें कि इस पुरस्कार को राष्ट्रपति भवन में दिया जाता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola