हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Paatal Lok Season 2 Teaser Review: हाथीराम चौधरी के कीड़े की कहानी पर क्या बोली पब्लिक?

Paatal Lok Season 2 Teaser Review: मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस सीरीज का टीजर आते ही लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है। आइए जानते हैं कि टीजर को देखने के बाद पब्लिक क्या बोली?

विज्ञापन
Paatal Lok Season 2

Paatal Lok Season 2 Teaser Review: मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब नया साल आते ही सीरीज के मेकर्स ने लोगों को ट्रीट भी दे दी है। जी हां, ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें जयदीप अहलावत का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। अब जाहिर है कि टीजर रिलीज हुआ है, तो इस पर पब्लिक भी अपनी राय देगी। आइए जानते हैं कि सीरीज के टीजर पर लोगों का क्या कहना है?

टीजर पर पब्लिक की राय क्या?

अपकमिंग वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन के टीजर की बात करें तो इस सीरीज के टीजर में जयदीप अहलावत जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। ‘पाताल लोक 2’ के 2 मिनट 07 सेकंड के टीजर में बहुत कुछ ऐसा है, जिसे देखक लोग इम्प्रेस हुए हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस टीजर पर अपनी राय देते हुए लिखा कि हाथीराम चौधरी वापस आ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या टीजर है। तीसरे यूजर ने कहा कि सालों का इंतजार पूरा हुआ।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक अन्य यूजर ने कहा कि ये सपुरहिट होने वाली है। एक और यूजर ने कमेंट किया कि पाताल लोक मुझे अब तक की सबसे बेहतरीन सीरीज लगी। एक शख्स ने कहा कि अलग ही लेवल की सीरीज है। एक और ने कहा कि मजा आ गया टीजर देखकर। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस टीजर को देखने के बाद किए हैं। लोगों के कमेंट्स से साफ है कि इस सीरीज के दूसरे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘पाताल लोक 2’?

इसके साथ ही अगर इस सीरीज की रिलीज की बात करें तो अब इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। जी हां, ‘पाताल लोक’ का दूसरा सीजन 17 जनवरी 2025 को रिलीज हो रहा है। प्राइम वीडियो पर भी सीरीज से जुड़े क्लिप आ रहे हैं, जो इसके बारे में कई हिंट दे रहे हैं। इसलिए लोगों में इसको लिए क्रेज और एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि सीरीज की कहानी को सीक्रेट रखा गया है, लेकिन अगर टीजर की बात करें तो इस बार लोग हाथीराम की कीड़े की कहानी को देखने वाले हैं। अब ये कीडे की क्या कहानी है ये तो सीरीज के रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा।

यह भी पढ़ें- दिल टूटते ही इन्फ्लुएंसर ने Instagram लाइव पर दी जान, 21 फॉलोवर बचाने पहुंचे पर…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola