हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tillotama Shome को मिली ऐसी-ऐसी अजीब सलाह, 'कोई बोला नाक सीधी करवाओ तो कोई...'

Tillotama Shome: तिल्लोतामा शोम को बॉलीवुड में फिट होने के लिए कई सलाह दी गई थीं। कुछ ऐसी बातें कही गई थीं, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

विज्ञापन
Tillotama Shome File Photo

Tillotama Shome: तिल्लोतामा शोम कई साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कई ऐसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जो काफी कुछ सिखाती हैं। असल जिंदगी में भी तिल्लोतामा शोम की बातें सुनकर लोग इंस्पायर हो सकते हैं। उन्होंने अब तक जो भी किरदार पर्दे पर निभाए हैं वो बेहद दमदार हैं। Kota Factory हो Tribhuvan Mishra: CA Topper हो, या फिर Paatal Lok तिल्लोतामा शोम ने एक लाग ही छाप छोड़ी है। लेकिन क्या आप जानते हैं उन्हें अपने करियर की शुरुआत में कैसे-कैसे सुझाव मिलते थे?

बॉलीवुड में फिट होने के लिए मिली प्लास्टिक सर्जरी और लिप फिलर्स की सलाह

अब तिल्लोतामा शोम ने खुद को मिलने वाली अजीबोगरीब सलाह को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। न्यूज 24 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने रिवील किया कि उन्हें किसी ने बोला नाक सीधी करवा लो, कोई बोला दांत ठीक करवा लो तो किसी ने कहा होंठ फुला लो। लोगों का कहना था कि ये सब करने के बाद ही उनके काम मिलेगा। हालांकि, एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिट होने के लिए ये रास्ता नहीं चुना और उन्होंने सोचा देखते हैं कि इस चेहरे के साथ गाड़ी कितना आगे बढ़ती है?

तिल्लोतामा का क्या है सबसे डरावना सपना?

तिल्लोतामा ने बताया कि कुछ लोगों ने तो उन्हें ये भी कहा था कि अगर नेटवर्क नहीं करोगी, पार्टी नहीं करोगी तो काम नहीं चलेगा। हालांकि, एक्ट्रेस ने फिर भी ये सब नहीं किया, लेकिन जब वो वक्त आता है जब उनके पास काम नहीं होता तो कई बार वो सोचने लगती हैं कि कहीं लोग सही तो नहीं कह रहे थे। तिल्लोतामा का कहना है कि वो खुद को बदल नहीं सकतीं। उनका सबसे बुरा और डरावना सपना यही है कि अगर उन्होंने खुद को ज्यादा बदल लिया, तो कहीं वो रात में खुद को शीशे में देखकर डर न जाएं कि घर में कौन घुस आया है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Khushi Kapoor ने कबूला चेहरे पर किया बदलाव, नोज जॉब और लिप फिलर्स पर दिया बेबाक बयान

आलू की तरह है तिल्लोतामा शोम का चेहरा?

तिल्लोतामा का मानना है कि उनका अपना चेहरा न बदलने का सबसे बड़ा कारण ये है कि उनकी शक्ल आलू की तरह है। जैसे आलू हर सब्जी के साथ चला जाता है और वो अपने अंदर सब कुछ अब्सॉर्ब कर लेता है, ठीक वैसे ही उनका चेहरा है। एक्ट्रेस का कहना है कि वो अपने फेस को किसी महंगी फैंसी सब्जी की तरह नहीं बनाना चाहतीं। कोई फैंसी सब्जी बनने से अच्छा उनके लिए आलू बनना है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola