क्यों कानूनी पचड़े में फंसा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'? चौथे सीजन पर आते ही छाए संकट के बादल

The Great Indian Kapil Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लोगों का बेहद प्यार मिलता है. हर कोई इस शो को देखना पसंद करता है. हाल ही में इसका चौथा सीजन शुरू हुआ है.

The Great Indian Kapil Show

The Great Indian Kapil Show. image credit- social media

The Great Indian Kapil Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में शो का पहला एपिसोड आया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा बतौर गेस्ट शामिल हुईं. शो के इस एपिसोड को लोगों ने बेहद पसंद किया है और खूब प्यार दिया है, लेकिन अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

विज्ञापन

क्यों कानूनी पचड़े में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’?

कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ कॉपीराइट के उल्लंघन को लेकर विवादों में आ गया है. दरअसल, शो पर अपने एपिसोड में बिना परमिशन के बॉलीवुड गानों को यूज करने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जो सभी नेटफ्लिक्स पर तीसरे सीजन में देखने को मिले हैं.

विज्ञापन

तीसरे सीजन में यूज हुए गाने

दरअसल, कपिल शर्मा के शो के तीसरे सीजन में ‘मुन्ना भाई MBBS’ (2003) का ‘M बोले तो’, ‘कांटे (2002)’ का ‘रामा रे’ और ‘देसी बॉयज’ (2011) का ‘सुबह होने ना दे’ गाने को यूज किया गया है. PPL यानी फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड इंडिया ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर इन गानों को बिना परमिशन यूज करने का आरोप लगाया है.

PPL इंडिया ने लगाए आरोप

इतना ही नहीं बल्कि PPL ने बॉम्बे हाई कोर्ट में इसको लेकर केस भी दर्ज कराया है. PPL इंडिया ने दावा किया है कि राइट्स होल्डर से लाइसेंस लेना जरूरी है. उनका कहना है कि ये यूज कॉपीराइट एक्ट, 1957 के तहत ‘पब्लिक परफॉर्मेंस/जनता के सामने कम्युनिकेशन’ के अंतर्गत आता है, लेकिन ना तो लाइसेंस की मांग हुई और ना ही ये दिया गया.

विज्ञापन

शो का चौथा सीजन

यही वजह है कि प्रोडक्शन कंपनियों K9 फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और बीइंगयू स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप है. बता दें कि ये तीन एपिसोड 21 जून से 20 सितंबर के बीच स्ट्रीम हुए थे. इसके अलावा अगर शो के चौथे सीजन की बात करें को शो के चौथे सीजन के पहले एपिसोड को लोगों ने बेहद पसंद किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ