Who is Shahneel Gill: पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. शो को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इस बार भी करण जौहर ही शो को होस्ट करने वाले हैं. इस बीच अब शो के कंटेस्टेंट्स भी सामने आ गए हैं, जिनमें से एक हैं शहनील गिल, जो शो में धूम मचाने के लिए तैयार हैं. अब कई लोगों में मन में सवाल है कि आखिर शहनील गिल कौन हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन हैं शहनील गिल?
दरअसल, हाल ही में ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ के प्रतियोगियों के नाम और चेहरे के बारे में जानकारी दी गई है, जिसमें शहनील गिल भी हैं. इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शहनील कहती हैं कि मेरा सरनेम गिल है और मुझे पता है कि कैसे किल करना है. शहनील गिल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल की बड़ी बहन हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर भी हैं और करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ के जरिए अपना टीवी डेब्यू करने जा रही हैं.
कैसा परफॉर्म करेंगी शहनील?
शहनील गिल को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस भी शो के नए सीजन में शुभमन गिल की बहन को अभिनय करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं. अब देखने वाली बात होगी कि शो में शहनील गिल कैसा परफॉर्म करती हैं. हालांकि, इसका पता शो के आने के बाद ही लगेगा.
कब आएगा ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’?
वहीं, अगर शो की स्ट्रीमिंग की बात करें तो प्राइम वीडियो ने जानकारी दी है कि ‘द ट्रेटर्स 2’ 13 अगस्त से दुनिया भर में प्रीमियर होगा और हर गुरुवार इसके नए एपिसोड जारी किए जाएंगे. इसके अलावा शो में 21 कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं. वहीं, अगर शो के पिछले सीजन के विनर की बात करें तो उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने शो का पहला सीजन जीता था.
यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna के साथ कैसे हुआ हादसा, अब कितने दिनों तक नहीं कर पाएंगी काम?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 days ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines