Waiting Hai Trailer Release: फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ फेम अभिनेता दिव्येंदु अब अपकमिंग वेब सीरीज ‘वेटिंग है’ में नजर आने वाले हैं. इस मोस्ट अवेटेड सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो आते ही छा गया है. फैंस इस ट्रेलर को बेहद पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. हर कोई इस सीरीज के ट्रेलर की तारीफ करता नजर आ रहा है. इस बीच आइए जान लेते हैं कि सीरीज के ट्रेलर में क्या खास है?
वेब सीरीज ‘वेटिंग है’ का ट्रेलर रिलीज
स्कैम-बेस्ड कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘वेटिंग है’ में अभिनेता दिव्येंदु रेलवे कॉन्स्टेबल के किरदार में नजर आने वाले हैं. आज मेकर्स ने इस सीरीज का ट्रेलर जारी किया है, जो लोगों को पसंद आ रहा है. वहीं, अगर ट्रेलर की बात करें तो ‘वेटिंग है’ सीरीज के ट्रेलर में कंफर्म रेलवे टिकट पाने के आम संघर्ष पर आधारित कहानी की झलक देखने को मिली है.
सुगम मिश्रा (दिव्येंदु) के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी
इस सीरीज की कहानी सुगम मिश्रा (दिव्येंदु) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रेलवे कॉन्स्टेबल के तौर पर अपनी नई नौकरी में जमने की कोशिश कर रहा है. सीरीज की कहानी में मोड़ तब आता है, जब वो देखता है कि बुकिंग विंडो खुलने के कुछ ही सेकंड में रेलवे टिकट कंफर्म हो जाते हैं.
बड़े रैकेट में बदल जाता है मामला
सीरीज में सुगम मामले की जांच शुरू करता है और जल्द ही अफरोज हम्सा (भुवन अरोड़ा) का पीछा करने लगता है. फिर अफरोज एक टेक एक्सपर्ट है, जिसने टिकट बुकिंग सिस्टम का तोड़ निकाल लिया है और जो मामला शुरू में आसान लगता है, वो एक बड़े रैकेट में बदल जाता है.
समीर विद्वंस ने किया है डायरेक्ट
इतना ही नहीं बल्कि सुगम की पत्नी प्रिंसी (हर्षिता गौर) भी उसे मामले की गहराई से जांच करने के लिए कहती है, लेकिन जैसे-जैसे सुगम सच्चाई के करीब पहुंचता है, तो अफरोज उससे आगे रहने की कोशिश करता है. बता दें कि इस सीरीज को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर समीर विद्वंस ने डायरेक्ट किया है.
कब रिलीज होगी सीरीज?
वहीं, अगर सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा, विजय मौर्य, सृष्टि तारे और सुनीता राजवार भी अहम रोल में हैं, जो सीरीज का अहम हिस्सा हैं. इस सीरीज को ज्योति देशपांडे और अजय राय ने प्रोड्यूस किया है. साथ ही इसे जियो स्टूडियोज ने पेश किया है. अगर रिलीज की बात करें तो ये सीरीज 16 सितंबर 2026 से प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगी. अगर आप भी इस सीरीज को देखना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि इसकी रिलीज में अब बस 5 दिन ही बचे हैं.
यह भी पढ़ें- Sharat Saxena को क्या हुआ? सोशल मीडिया पर पोस्ट देख बढ़ी फैंस की टेंशन
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
9 days agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
10 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
10 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines