Vada Pav Girl Support Anurag Dobhal: बिग बॉस ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल बीते कुछ दिनों से जमकर लाइमलाइट में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक वड़ा पाव गर्ल की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच अब चंद्रिका ने यूट्यूबर अनुराग डोभाल को सपोर्ट किया है, जिसको लेकर चंद्रिका ने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या है?
चंद्रिका ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, वड़ा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर मिस्ट्रीमैन के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए वड़ा पाव गर्ल ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हम आपके साथ हैं, अगर ये सच है, तो. वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में चंद्रिका कह रही हैं कि अनुराग की एक वीडियो घंटों से बार-बार मेरे फीड में आ रही है.
क्या बोलीं वड़ा पाव गर्ल?
वड़ा पाव गर्ल कहती हैं कि भाई मेरे सबसे पहले मैं आपको एक बात कहना चाहूंगी कि अगर ये कंट्रोवर्सी है, तो यही थम जाना, बहुत गंदी गालियां पढ़ेगी और अगर ये वीडियो सच है, तो मैं एक चीज कहना चाहूंगी कि किसी की परवाह मत करना, कौन आ रहा है? कौन जा रहा है? जिंदगी तुझे जीनी है, बिंदास तरीके से जी.
आपके पास कोई चलकर नहीं आएगा- चंद्रिका
इसके आगे मिस्ट्रीमैन ने कहा कि भाई कोई नहीं आएगा, आज की जिंदगी अपने हिसाब से जीने का टाइम है, जी सकते हो. कोई नहीं खड़ा किसी के पीछे, तुम निकल गए ना इस लाइन से. फिर चंद्रिका ने कहा कि दो चीजें हो सकती हैं या तो लोग गालियां देने आ जाएंगे या फिर हमदर्दी के नाम पर दो आंसू बहाने. आपके पास कोई चलकर नहीं आएगा.
चंद्रिका और मिस्ट्रीमैन (सैफी) ने किया सपोर्ट
चंद्रिका ने कहा कि बस अपनी जिंदगी जी मेरे भाई. बिंदास हो जा और लाइफ बिंदास जी और रही बात हमारी भाई, हम पूरे-पूरे सपोर्ट में है. अगर किसी भी चीज जरूरत है, तो अवेलेबल है भाई. अब चंद्रिका का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ की फिर बढ़ीं मुश्किलें, यश के बाद अब ये सुपरस्टार रणवीर सिंह को देगा टक्कर
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
14 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines