Vada Pav Girl aka Chandrika Dixit: ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक वड़ा पाव गर्ल की चर्चा हो रही है. इस बीच अब चर्चा हो रही है कि क्या ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित का तलाक होने वाला है?
चंद्रिका दीक्षित ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, चंद्रिका दीक्षित ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिससे इस तरह की बातें होने लगी. चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में चंद्रिका दीक्षित ने लिखा है कि Finally Accepted, एक हद तक सहा करो, उसके बाद स्वाहा करो. इसके साथ चंद्रिका ने फायर इमोजी भी शेयर की है.
लोगों ने लगाए कयास
वड़ा पाव गर्ल के इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि क्या चंद्रिका तलाक लेने वाली हैं? कुछ लोगों के मन में सवाल है कि क्या चंद्रिका अब अपने पति से अलग हो रही हैं? वड़ा पाव गर्ल ने कुछ भी साफ-साफ तो नहीं कहा है, लेकिन उनके इस पोस्ट को देखने के बाद लोग ऐसी ही बातें कर रहे हैं.
वड़ा पाव गर्ल ने पति पर लगाए आरोप
इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले भी चंद्रिका ने एक और पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में चंद्रिका ने लिखा कि पहले खौफ था कि कहीं खो ना दूं, अब दुआ है सामना ना हो. वड़ा पाव गर्ल लगातार अपने पति को लेकर खुलासे कर रही हैं. वहीं, चंद्रिका के पति भी पीछे नहीं हट रहे हैं और वाइफ पर पलटवार कर रहे हैं.
पब्लिसिटी स्टंट या अनबन
गौरतलब है कि चंद्रिका ने हाल ही में अपने पति पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं. चंद्रिका का कहना है कि उनके पति का किसी के साथ अफेयर चल रहा है. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये महज एक पब्लिसिटी स्टंट है या फिर सच में दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है. अब इसका पता समय के साथ ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar की टक्कर में कोई नहीं, रणवीर सिंह की फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
1 day ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
2 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
3 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
4 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
5 days agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
5 days agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines