Trending Film on Netflix: ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. हर हफ्ते कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज होती हैं. इस बीच हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को भी मात दे दी है और ये नंबर वन पर आकर बैठ गई है. आइए जानते हैं इसके बारे में…
किस फिल्म ने ‘धुरंधर’ को पछाड़ा?
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ की नई फिल्म है. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि 146 मिनट की तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘अनगनगा ओका राजू’ है. इस फिल्म ने अब पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद पहले नंबर पर आ गई थी, लेकिन अब साउथ की इस फिल्म का पहले नंबर पर दबदबा है.
फिल्म की कहानी
इस फिल्म में कई डायलॉग्स और सीन्स ऐसे हैं, जो आपको हंसी से लोटपोट कर देंगे. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द गिर्द घूमती है, जिसको एक बड़े रईस घराने में पैदा और उसे बड़ा आदमी का दिखावा करने का शौक होता है. इस लड़के की हवा तब टाइट होती है, जब फिल्म में ये लड़का एक रईस घर की शादी में जाता है.
नेटफ्लिक्स पर मिली कामयाबी
फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इस फिल्म को हर किसी का बेहद प्यार मिला और लोगों ने इसकी तारीफ की. थिएटर के बाद अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी कामयाबी हासिल कर रही है और ट्रेंड में बनी हुई है.
फिल्म ‘धुरंधर’ किस नंबर पर?
वहीं, अगर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म कुछ ही समय तक पहले नंबर पर अपना दबदबा बना पाई और अब साउथ की फिल्म से पीछे हो गई है.
यह भी पढ़ें- म्यूजिक का वो सुपरस्टार, जिन्होंने एक साल में 33 फिल्में और रिकॉर्ड किए 180 गाने, कभी दी थी ये नसीहत
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 day ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 days agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 days agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
2 days ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
2 days agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines