हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईद पर घर बैठे मिलेगा थिएटर वाला मजा, देखें ये खास फिल्में, लिस्ट में एक से बढ़कर एक नाम है शामिल

Bakrid 2026 Special: अगर आप भी बकरीद को स्पेशल बनाना चाहते हैं और एंटरटेनमेंट से भरा कुछ शानदार देखना चाहते हैं, तो इन फिल्मों को देख डालिए, जिससे घर बैठे आपकी बकरीद बेहद स्पेशल बन जाएगी.

विज्ञापन
Bakrid 2026 Special. image credit- social media

Bakrid 2026 Special: हर त्योहार का अपना एक महत्व है. त्योहारों का मतलब ही अपनों के साथ समय बिताना होता है. बकरीद का त्योहार भी प्यार और त्याग का प्रतीक है. इस खास मौके पर सभी अपनों के साथ समय बिताते हैं और घरों में लजीज पकवान बनाते हैं. अगर आप भी अपनी इस बकरीद को और भी स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो अपनी फैमिली के साथ इन फिल्मों को देख डालिए. आइए जानते हैं कि बकरीद पर आप, अपनों के साथ कौन-सी फिल्में देख सकते हैं?

बकरीद पर देखें ये फिल्में

बजरंगी भाईजान

अगर आप भी सलमान खान के फैन हैं और ईद पर उनकी कोई फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप ‘बजरंगी भाईजान’ देख सकते हैं. ये फिल्म आप अपनी फैमिली के साथ देखें क्योंकि इसमें एक मासूम पाकिस्तानी बच्ची मुन्नी की कहानी दिखाई गई है, जो परिवार के साथ देखने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

माई नेम इज खान

ईद के खास मौके पर आप शाहरुख खान और काजोल की ये फिल्म भी देख सकते हैं, जो एक बहुत ही मार्मिक और संदेश देने वाली कहानी है. हालांकि, अभी ये फिल्म किसी ओटीटी पर नहीं है, लेकिन आप इसे रेंट या खरीद कर देख सकते हैं.

विज्ञापन

बकरीद

ये एक तमिल भाषा की फिल्म है, जिसे साल 2019 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म को जगदीसन सुबू ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में विक्रांत और सारा नामक ऊंट हैं और यह फिल्म कॉलीवुड इतिहास की पहली भारतीय और तमिल फिल्म है जिसमें ऊंट को महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाया गया है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

फना

इसके अलावा आमिर खान और काजोल अभिनीत फिल्म ‘फना’ भी देखी जा सकती है. ये एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी एक कश्मीरी लड़की जूनी और एक गाइड रेहान के इर्द-गिर्द घूमती रहती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

दावत-ए-इश्क

साथ ही फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ भी इस लिस्ट में है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर है. आदित्य रॉय कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ ईद के लिए बेस्ट हो सकती है.

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 6 मिनट की वो फिल्म, जिसे देख हंसते-हंसते हो जाएगा पेट दर्द

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola