Horror Film: आजकल लोग हॉरर फिल्मों के बड़े दीवाने हैं. ओटीटी पर एक से बढ़कर एक हॉरर फिल्म मौजूद है. अगर आप भी ओटीटी पर कुछ डर से भरा देखने के लिए ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपका भी भ्रम टूट जाएगा कि आपको डर नहीं लगता. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘द टेकिंग ऑफ डेबोरा लोगान’
हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘द टेकिंग ऑफ डेबोरा लोगान’ है. इस फिल्म में आपको जबरदस्त हॉरर देखने को मिलेगा. फिल्म का एक-एक सीन भले ही स्क्रीन पर चल रहा होगा, लेकिन देखने में बिल्कुल असली लगेगा.
आईएमडीबी रेटिंग
बता दें कि ये फिल्म ‘फाउंड फुटेज’ स्टाइल पर बनी है और यही वजह है कि इसे देखने पर हर एक घटना बिल्कुल असली लगती है. अगर आप भी फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप इसे घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. फिल्म की रेटिंग की बात करें तो इसे आईएमडीबी पर 10 में से 6 की रेटिंग मिली है.
फिल्म की कहानी
वहीं, अगर इसकी कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग महिला देबोरा लोगन पर आधारित है, जिसे अल्जाइमर (भूलने की बीमारी) हो जाती है. आर्थिक तंगी के कारण उनकी बेटी सारा एक डॉक्यूमेंट्री क्रू को घर में फिल्माने की परमिशन देती है. जल्द ही देबोरा में रहस्यमयी और डरावनी हरकतें शुरू हो जाती हैं, जो केवल बीमारी से कहीं ज्यादा खतरनाक किसी अलौकिक शक्ति का साइन देती है.
फिल्म की कास्ट
साल 2014 की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘द टेकिंग ऑफ डेबोरा लोगान’ में जिल लार्सन ने लीड रोल अदा किया है. फिल्म का निर्देशन एडम रोबिटेल द्वारा किया गया है. जिल लार्सन के अलावा इस फिल्म में ऐनी रैमसे, मिशेल एंग, रयान कुट्रोना, ब्रेट जेंटाइल और जेरेमी डीकार्लोस जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है.
यह भी पढ़ें- आज ही के दिन रिलीज हुई वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसे 2 सुपरस्टार्स ने ठुकराया
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
23 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 day ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 day ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
2 days agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
2 days ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
3 days agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
3 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
3 days agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 days agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines