Supernatural Horror Film: सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में हैं, जो दर्शकों का सालों से मनोरंजन कर रही हैं. एक्शन से लेकर रोमांस और क्राइम से लेकर हॉरर तक, हर तरह की फिल्मों को लोगों का खास रिस्पॉन्स मिलता है, लेकिन बात जब हॉरर की होती है, तो कई बार कुछ फिल्मों के सीन दिमाग में बैठ जाते हैं और वो असल में डर का एहसास करा देते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘द मीडियम’
हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2021 में रिलीज हुई सुपरनैचुरल फिल्म ‘द मीडियम’ है. 2 घंटे और 11 मिनट की इस फिल्म को देखने के बाद किसी के भी डर के मारे पसीने छूट सकते हैं. ये एक बेहतरीन सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जिसे ‘मॉक्युमेंट्री’ शैली में फिल्माया गया है. इसका मतलब होता है कि यह एक काल्पनिक कहानी है लेकिन इसे एक डॉक्यूमेंट्री (वास्तविक) फिल्म की तरह शूट किया गया है.
फिल्म की कहानी
अब अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी थाईलैंड के इसान इलाके में रहने वाली एक तांत्रिक महिला ‘निम’ से शुरू होती है. निम एक स्थानीय देवी ‘बायन’ की ‘मीडियम’ (माध्यम) है, जो लोगों के शरीर से बुरी आत्माएं निकालती है और उनकी भलाई करती है. एक डॉक्यूमेंट्री टीम निम की इस अलौकिक जिंदगी और उसके परिवार की परंपराओं को रिकॉर्ड करने के लिए गांव आती है.
कहानी में असली मोड़
इस फिल्म की कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब निम की बड़ी बहन ‘नोई’ की जवान बेटी ‘मिंक’ के बिहेवियर में अजीबोगरीब बदलाव आने लगते हैं. मिंक को लगता है कि उसे ‘बायन’ देवी का आशीर्वाद मिलने वाला है, लेकिन निम को महसूस होता है कि उसकी भतीजी पर देवी का नहीं बल्कि किसी बहुत ही भयानक और खतरनाक बुरी आत्मा का साया है.
रेटिंग और कहां देखें?
पूरी कहानी जानने के लिए आप फिल्म देख सकते हैं. फिल्म ‘द मीडियम’ की रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 6.5 की रेटिंग मिली है. वहीं, अगर आप भी फिल्म देखना चाहते हैं, तो इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Aamir Khan की वो फिल्म, जिसका थिएटर में हुआ था बुरा हाल, OTT पर आज भी होती है तारीफ
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines