The Great Indian Kapil Show Cast Fees: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन शुरू हो चुका है. शो के चौथे सीजन के प्रीमियर एपिसोड की गेस्ट ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा थी. शो के पहले एपिसोड को लोगों का बेहद प्यार मिला है. इस बीच आइए जान लेते हैं कि इस सीजन के लिए किसे-कितनी फीस मिली है?
किसे मिली कितनी फीस?
कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट’ इंडियन कपिल शो के लिए अगर कास्ट की फीस की बात करें तो इस सीजन के लिए शो के होस्ट कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हर एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये लिए बतौर फीस लिए हैं. शो का चौथा सीजन भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. कपिल के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू शो में बतौर जज नजर आ रहे हैं.
नवजोत सिंह सिद्धू की फीस
नवजोत सिंह सिद्धू ने शो के चौथे सीजन के एक एपिसोड के लिए 30-40 लाख रुपये बतौर फीस चार्ज किए हैं. इसके अलावा शो की जज अर्चना पूरन सिंह की बात करें तो उन्होंने हर एपिसोड के लिए 10-12 लाख रुपये की फीस चार्ज की है. इसके अलावा अगर सुनील ग्रोवर भी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन में नजर आ रहे हैं.
सुनील ग्रोवर की फीस
खबरों की मानें तो, सुनील ग्रोवर ने एक एपिसोड के लिए 25 लाख रुपये की फीस ली है. इसके अलावा शो में कृष्णा अभिषेक भी अपना जलवा दिखा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो, उन्हें शो के हर एपिसोड के लिए करीब 10 लाख रुपये बतौर फीस मिली है. इसके अलावा अगर कीकू शारदा की बात करें तो उन्हें भी शो के इस सीजन के हर एपिसोड के लिए 7 लाख रुपये बतौर फीस मिले हैं.
मेकर्स ने बहाया पैसा
गौरतलब है कि शो की कास्ट पर मेकर्स ने जमकर पैसा बहाया है, लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा फीस कपिल शर्मा ने चार्ज की है. सभी की फीस लाख में है, लेकिन कपिल की फीस करोड़ में है. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस कपिल को कितना पसंद करते हैं और मेकर्स ने भी अच्छी खासी फीस कपिल को दी है.
यह भी पढ़ें- Aryan Khan ने कहां से की है पढ़ाई, कितनी थी Shah Rukh Khan के बेटे की 1 महीने की फीस?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
4 days agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
5 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
5 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
5 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
7 days ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
8 days ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
8 days ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines