Aryan Khan ने कहां से की है पढ़ाई, कितनी थी Shah Rukh Khan के बेटे की 1 महीने की फीस?

Aryan Khan School Fees: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के शहजादे आर्यन खान की स्कूल फीस की जमकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि किंग खान के बेटे आर्यन ने कहां से पढ़ाई की है और उनकी फीस कितनी थी?

Aryan Khan

Aryan Khan. image credit- social media

विज्ञापन

Aryan Khan School Fees: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के शहजादे आर्यन खान किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक आर्यन की चर्चा होती रहती है. इस समय इंटरनेट पर आर्यन खान की स्कूल फीस को लेकर बातें हो रही हैं. आइए जानते हैं कि आर्यन खान के स्कूल की फीस कितनी थी?

कितनी थी आर्यन खान की स्कूल फीस?

आर्यन खान के स्कूल फीस की बात करें तो आर्यन ने दुनिया के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से पढ़ाई की है. आर्यन खान की शुरुआती पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुंबई के सबसे चर्चित स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) से अपनी पढ़ाई पूरी की है.

विज्ञापन

स्कूल की सालाना फीस

इस स्कूल की फीस की बात करें तो वैसे तो हर क्लास के हिसाब से इसकी फीस अलग-अलग होती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्कूल की सालाना फीस 10 लाख से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है. अगर महीने के हिसाब से बात करें तो मासिक आधार पर यह 80,000 से 1.5 लाख प्रति महीने के करीब हो सकती है.

लंदन से की आगे की पढ़ाई

अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन लंदन गए और वहां से अपनी आगे की पढ़ाई शुरू की. आर्यन ने लंदन के सेवनोक्स स्कूल (Sevenoaks School) आगे की पढ़ाई की. बता दें कि ये दुनिया के सबसे पुराने और महंगे बोर्डिंग स्कूलों में से एक है.

सेवनोक्स स्कूल की फीस

वहीं, अगर इस स्कूल की फीस की बात करें तो सेवनोक्स स्कूल की फीस ग्लोबल लेवल पर बहुत ज्यादा मानी जाती हैं. इस स्कूल में बोर्डिंग के साथ लगभग सालाना फीस £45,000 से £50,000 (ब्रिटिश पाउंड) के बीच है. भारतीय रुपये के हिसाब से ये लगभग 48 लाख से 55 लाख रुपये सालाना बैठती है. इस हिसाब से आर्यन की लंदन की पढ़ाई का खर्च लगभग 4 लाख से 4.5 लाख हर महीने था.

विज्ञापन

आर्यन का कॉलेज

इसके अलावा अगर आर्यन की कॉलेज फीस की बात करें तो उन्होंने फिल्म मेकिंग और डायरेक्शन को सीखने के लिए अमेरिका का रुख किया था और उन्होंने लॉस एंजिल्स स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया (USC) के सिनेमैटिक आर्ट्स स्कूल से पढ़ाई की है. उन्होंने ‘बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA) इन सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन’ में स्नातक की डिग्री हासिल की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ