Netflix Trending Film: ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता हैं. कुछ फिल्में ओटीटी पर कमाल कर देती हैं और लंबी पारी खेलती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो लंबे समय से नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट से बाहर आने का नाम ही नहीं ले रही है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?
फिल्म ‘इक्का’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ है. ये फिल्म 10 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और तबसे ही फिल्म लगातार टॉप 10 में शामिल है. अभी भी ये फिल्म टॉप पांच में बनी हुई है.
टॉप 2 की गद्दी पर फिल्म
सनी देओल की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 2 की गद्दी पर बैठी है. फिल्म का इतने दिनों बाद भी टॉप पांच में रहना ये साबित करता है कि ओटीटी पर इस फिल्म को अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है और ये कलेक्शन करने में लगी हुई है. फिल्म को अभी भी ओटीटी पर पसंद किया जा रहा है.
कानूनी थ्रिलर फिल्म
वहीं, अगर फिल्म ‘इक्का’ की बात करें तो ये फिल्म एक कानूनी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम बेहद अहम किरदार में हैं. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है. फिल्म में सनी देओल ने ‘अर्जुन मेहरा’ नाम के एक ईमानदार और मशहूर वकील की भूमिका निभाई है, जिन्हें कानून के दायरे में “इक्का” कहा जाता है.
फिल्म की कास्ट
फिल्म में अर्जुन मेहरा को एक मजबूरी की वजह से हत्या के आरोपी शौर्यमान गौर (अक्षय खन्ना) का केस लड़ना पड़ता है क्योंकि उनकी बेटी की जान खतरे में होती है और उन्हें यह केस हर हाल में जीतना होता है. कोर्टरूम के अंदर अर्जुन मेहरा का मुकाबला वकील मधुरा बनर्जी (तिलोत्तमा शोम) से होता है. फिल्म में सनी और अक्षय 29 साल बाद साथ नजर आए हैं. फिल्म की आगे कहानी के लिए आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Saiyaara एक्ट्रेस Aneet Padda का बदला लुक, वायरल वीडियो देख कंफ्यूज हुए फैंस
संबंधित खबरें
आरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
18 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
19 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 days agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 days agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines