Shefali Shah: ओटीटी क्वीन बन चुकीं शेफाली शाह अक्सर अपनी फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं, उन्हें कई बार अपनी पहली शादी पर भी बात करते हुए देखा गया है. उन्होंने पहली शादी एक्टर हर्ष छाया के साथ की थी, जो कि 6 साल में ही टूट गई थी और एक्ट्रेस ने साल 2000 में विपुल शाह से दूसरी शादी रचा ली थी. अब उनके इससे दो बच्चे हैं, जिनके साथ वह खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. ऐसे में में अब 26 साल बाद अभिनेत्री ने तलाक पर बात की है और पहले रिश्ते में एक्स हसबैंड के टॉर्चर पर भी बात की. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, शेफाली शाह ने हाल ही में जूम से बात की और इस दौरान उन्होंने बताया कि किसी ने उन्हें नहीं बताया कि खुद ही परफेक्ट हैं और इसके लिए पति भाई, दोस्त और बहन की जरूरत नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा कि अगर रिश्ते अच्छे होते हैं तो अच्छी बात लेकिन अगर नहीं है तो सामने वाले को उसके पार्टनर की वैल्यू का फर्क नहीं पड़ेगा. किसी ने उन्हें ये सारी बातें बताई नहीं थी. उन्होंने कहा कि जब कोई चीजों से गुजरता है तो वो खुद ही सीखता है. उनका मानना है कि हो सकता है कि ये हर दिन हो रहा हो लेकिन एक पल आता है जब एहसास होता है कि वो मर सकती हैं और झेल नहीं पाएंगी.
यह भी पढ़ें: वो कूड़ेदान… वो गहरा राज! जिसने 141 मिनट में हिला दिया सबका दिमाग, क्या आपने देखी ये फिल्म?
दूसरी शादी से डर रही थीं शेफाली शाह
इसके साथ ही शेफाली शाह ने आगे बताया कि उन्हें इस बात का एहसास पहली शादी मनें हो गया था और एक करीबी दोस्त ने उनसे एक बार पूछा था कि अगर फिर कभी प्यार ना मिला तो क्या वो ये रिस्क उठाएंगी या खुद को रोक लेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया था कि वो फिर भी रिस्क लेंगी. उनका कहना है कि अगर उन्हें जिंदगी अकेले बितानी होगी तो वह चुन लेंगी. वो ऐसी सिचुएशन में नहीं रह सकती हैं, जो उन्हें खुशी या कॉन्फिडेंस ना दे या ये ना फील करवाए कि उनकी अहमियत है. तब उन्होंने तय किया कि बाहर निकल जाएंगी और पहली बार अकेले रहने का सोचा था. जबकि वह हमेशा से ही पेरेंट्स के साथ रही हैं. उनका मानना है कि जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे चिंता कम हो जाती है. उस समय लोगों को खुश करने की चिंता नहीं रहती है. उन्हें उस समय फिर समझ में आया कि वह पिज्जा नहीं हैं और सबको संतुष्ट नहीं कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: नकली पैर लगाकर भरतनाट्यम डांसर बनी ये एक्ट्रेस! टीवी और फिल्मों में भी कमाया खूब नाम
इमोशनल अब्यूज पर भी बोलीं शेफाली शाह
इसके साथ पहली शादी में शेफाली शाह ने इमोशनल अब्यूज पर भी बात की और कहा कि जब पति से अलग होने के बाद वह अकेली रहने लगी थीं. उनका कहना है कि इससे बहुत से लोग गुजरते हैं और हमेशा यही कहा जाता है और लगातार यही सवाल पूछा जाता है कि अच्छा, उसने मारा तो नहीं ना? शेफाली ने कहा कि अगर किसी तरह से ये मानसिकता बन जाती है कि नहीं मारा, मतलब चिलाया, चीखा, कितनी मूर्ख हो जैसी बातें कही लेकिन ठीक है उसने बस इतना ही कहा. इस बात का एहसास नही होता है कि ये किसी को कितना नुकसान पहुंचा रहा है. यह एक इंसान के रूप में उसे बुरी तरह से तोड़ देता है.
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं KGF के ‘रॉकी भाई’ का असली नाम? पिता कभी चलाते थे ट्रक, बेटा आज है साउथ का रॉकिंग स्टार
6 साल में खत्म हो गया था शेफाली और हर्ष का रिश्ता
गौरतलब है कि शेफाली शाह और हर्ष छाया ने साल 1994 में शादी की थी. दोनों साल 1996 में टीवी सीरियल ‘हसरतें’ में साथ नजर आए थे. इसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था लेकिन साल 2000 में उनका रिश्ता खत्म हो गया था. इस कपल का रिश्ता 6 साल भी नहीं ठीक पाया था. हर्ष ने 2024 में सिद्धार्थ कनन से बातचीत में अपने पुराने रिश्ते पर बात करते हुए बताया था कि शेफाली संग उनका चैप्टर बंद हो चुका है और उनकी आपस में बातचीत नहीं होती है. उन्होने ये भी क्लीयर किया था कि उन्हें शेफाली से बात करने में कोई परेशानी नहीं है.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
19 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines