Netflix Trending Film: ओटीटी पर नई-नई फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्मों को दर्शक नकार देते हैं, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में होती हैं, जो लंबे समय तक ओटीटी पर राज करती हैं. आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर आई एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो टॉप पांच से निकलने का नाम ही नहीं ले रही है.
फिल्म ‘कॉकटेल 2’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ है. इस फिल्म को 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और ये तभी से टॉप 10 में शामिल है. हालांकि, फिल्म लंबे समय से टॉप पांच से भी बाहर नहीं आई.
पांचवें नंबर पर कर रही ट्रेंड
फिलहाल की अगर बात करें तो अभी भी फिल्म नेटफ्लिक्स पर पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो फिल्म ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जिसे 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित ये एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था.
फिल्म का बजट
वहीं, अगर फिल्म के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स और ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, फिल्म का कुल बजट लगभग 110 करोड़ से 150 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पर प्रोडक्शन कॉस्ट: 95 करोड़ रुपये, कलाकारों की फीस: 35 करोड़ रुपये और प्रमोशन और एडवरटाइजिंग: 20 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन भारी कॉम्पिटिशन के कारण ये बॉक्स ऑफिस पर अपना पूरा बजट रिकवर करने में थोड़ा पीछे रह गई. फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन लगभग 101 करोड़ से 104.56 करोड़ रुपये का किया है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 123.38 करोड़ रुपये का हुआ है.
कृति सेनन की पहली ‘A’ रेटेड फिल्म
इसके अलावा फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन लगभग 33.96 करोड़ से 42.96 करोड़ रुपये का किया है. साथ ही वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 143.6 करोड़ से 166.34 करोड़ रुपये का हुआ है. बताते चलें कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से ‘A’ (Adults Only) सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया था और ये फिल्म कृति सेनन के करियर की पहली ‘A’ रेटेड फिल्म है. अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है और ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.
यह भी पढ़ें- Salman Khan आखिर हैट के पीछे क्या छुपा रहे, क्या SVC63 से जुड़ा कनेक्शन या कुछ और है वजह?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 days ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines