Maa Inti Bangaaram OTT Release: मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज कल यानी 11 अगस्त को रिलीज हो गया था. फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस इसकी तारीफ करते नजर आए. इस बीच अब फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार हो रहा है क्योंकि ये पहले ही थिएटर में बवाल काट चुकी है. आइए जानते हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?
‘मां इंटि बंगारम’ ओटीटी रिलीज
समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ की ओटीटी रिलीज की अगर बात करें तो ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा है कि संस्कार वो ही, एक्शन वो ही, बंगारम वो ही, बस अब अपने घर, अपनी भाषा में, ‘मां इंटि बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है.
जल्द ओटीटी पर होगी स्ट्रीम
हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन फिल्म के हिंदी ट्रेलर के लास्ट में हिंट देते हुए मेकर्स ने स्ट्रीमिंग सून लिखा है. इसका मतलब साफ है कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होगी और इसके लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा.
फिल्म की कमाई
वहीं, अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहद शानदार परफॉर्म किया था. कोईमोई के मुताबिक, इस फिल्म ने ग्रॉस 73.16 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, फिल्म ने नेट 62 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 27.80 करोड़ का कलेक्शन किया है और ये फिल्म दुनियाभर में 100.96 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है.
थिएटर्स में मिला लोगों का प्यार
गौरतलब है कि समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ को थिएटर्स में लोगों ने बेहद प्यार दिया है, लेकिन अब ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म ओटीटी पर आने के बाद कैसा परफॉर्म करती है. हालांकि, इसका पता फिल्म की ओटीटी रिलीज के बाद ही लगेगा. अब बस मेकर्स की ओर से फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान होना बाकी है.
यह भी पढ़ें- Independence Day 2026: इन गानों के बिना अधूरा है आजादी का जश्न, स्वतंत्रता दिवस पर जरूर सुने ये 5 सॉन्ग
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines