Trending Film: कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी होती हैं, जो ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस बल्कि ओटीटी पर भी अपनी पकड़ बना लेती है और लगातार ट्रेंड करती रहती हैं. एक ऐसी ही फिल्म का पिछले साढे तीन महीने से ओटीटी पर कब्जा बना हुआ है. फिल्म लगातार ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है और पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में कि ये कौन-सी फिल्म है…
पॉपुलर फिल्म ‘धुरंधर’
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह की पॉपुलर फिल्म ‘धुरंधर’ है. फिल्म ‘धुरंधर’ की ओटीटी रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 30 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और तबसे ही ये फिल्म लगातार ट्रेडिंग में है. अभी भी फिल्म नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
‘धुरंधर 2’ का इंतजार
इतना ही नहीं बल्कि अब लोगों को फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी पर आने का इंतजार है. गौरतलब है कि फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगा. जानकारी की मानें तो ‘धुरंधर 2’ को जून की शुरुआत में ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. देखने वाली बात होगी कि फिल्म के दूसरे पार्ट को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा
वहीं, अगर फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है और धमाकेदार कलेक्शन किया है. टिकट खिड़की पर दोनों ही फिल्मों का एक अलग जलवा देखने को मिला. फिल्म ‘धुरंधर’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा सस्पेंस और धांसू क्लाइमैक्स वाली फिल्म है.
कास्ट और कलेक्शन
इस फिल्म में ना सिर्फ रणवीर सिंह बल्कि सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन सहित कई कलाकारों ने बेहद शानदार काम किया है. वहीं, फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने केवल भारत में ही 102 दिनों में 895 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, इस फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 1057 करोड़ रुपये हुआ था. कुल मिलाकर ‘धुरंधर’ की वर्ल्डवाइड टोटल कमाई 1350 करोड़ रुपये हुई थी.
यह भी पढ़ें- 8 एपिसोड और जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर, OTT पर आते ही नंबर-1 बनी ये सीरीज, नहीं देखी तो कहां देखें?
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines