Trending Web Series: ओटीटी पर कुछ ना कुछ रिलीज होता ही रहता है. इन दिनों ओटीटी पर एक नई सुपरहिट सीरीज आई है, जिसने आते ही बवाल काट दिया है और ये नंबर वन पर ट्रेंड कर रही हैं. हो सकता है कि कुछ लोगों ने अभी भी इस सीरीज को नहीं देखा है. अगर आपने भी इसे नहीं देखा है, तो आइए जानते हैं कि आप इसे कहां देख सकते हैं?
‘बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन’
दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन’ है. जी हां, ये सीरीज साल 2023 में आई ‘बर्लिन’ का दूसरा सीजन है. बता दें कि बर्लिन वास्तव में सुपरहिट सीरीज ‘मनी हीस्ट’ का प्रीक्वल है. इस सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर लंबे समय से लोगों में एक्साइटमेंट थी, जो अब खत्म हो चुकी है क्योंकि सीरीज का दूसरा सीजन अब लोगों के लिए आ चुका है.
क्या है दूसरे सीजन की कहानी?
पॉपुलर वेब सीरीज ‘बर्लिन’ के दूसरे सीजन की कहानी की अगर बात करें तो इस सीरीज के दूसरे सीजन में आपको देखने मिलेगा कि इस बार बर्लिन (पेड्रो अलोंसो) एक नई बड़ी चोरी के फिराक में फिर से अपने गिरोह से सेविले में मिलता है. हालांकि, इस बार चोरी और भी बड़ी है. वहीं, बर्लिन और उसके गिरोह का मास्टरप्लान Leonardo da Vinci की मशहूर पेंटिंग ‘Lady with an Ermine’ की चोरी करना होता है.
कहां देखें?
अगर आप भी सीरीज को देखना चाहते हैं, तो इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. 15 मई को सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है. इतना ही नहीं बल्कि सीरीज ने रिलीज होते ही कमाल भी कर दिया है क्योंकि इसने कई हिट सीरीज को पीछे छोड़ दिया है और ये नंबर-1 स्पॉट पर अपनी जगह बना चुकी है.
आईएमडीबी रेटिंग
बता दें कि इसके पहले इस जगह पर ग्लोरी सीरीज थी. इस सीरीज में 8 एपिसोड हैं, जो 1 घंटे से कम समय के हैं. वहीं, अगर सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 7.1 की रेटिंग मिली है. ये एक कमाल की क्राइम थ्रिलर ओटीटी मस्ट वॉच सीरीज है, जिसे किसी को भी देखना चाहिए.
यह भी पढ़ें- हीरो नहीं आईएएस बनना चाहता था ये एक्टर, फिर एक हादसे ने छीना स्टारडम, पहचाना?
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines