Netflix Trending Web Series: ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. ओटीटी पर कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी आ जाती हैं, जिनका अलग ही लेवल होता है. इन दिनों नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी ही सीरीज का जलवा है, जिसको देखने के बाद लगेगा कि हीरो विलेन है और विलेन हीरो, लेकिन सीरीज के आखिर में पूरा खेल ही पलट जाता है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी वेब सीरीज है, जिसमें हीरो और विलेन कंफ्यूज करेंगे.
क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘नेमेसिस’
दरअसल, ये सीरीज कोई और नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड वाली पॉपुलर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘नेमेसिस’ है, जिसे देखने के बाद किसी का भी दिमाग खुल जाएगा. ये सीरीज हीरो-विलेन फॉर्मूले को तोड़ते हुए एक ऐसा ट्विस्ट देगी, जो आखिर में ये सवाल खड़ा कर देगा कि असल में कौन हीरो है और कौन विलेन?
नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड
बता दें कि वेब सीरीज ‘नेमेसिस’ को 14 मई 2026 को रिलीज किया गया है. इस सीरीज में मैथ्यू लॉ, य’लान नोएल, गैब्रिएल डेनिस, क्लियोपेट्रा कोलमैन, सोफिना ब्राउन और एरियाना ग्वेरा जैसे कलाकार हैं, जिन्होंने बेहद शानदार काम किया है. फिलहाल ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
IMDb रेटिंग
वहीं, अगर इसकी IMDb रेटिंग की बात करें तो वो भी किसी को भी हैरान कर सकती है क्योंकि इस फिल्म को 10 में से 5.4 की रेटिंग मिली है, लेकिन फिर भी सीरीज दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. साथ ही अगर कहानी की बात करें तो इस सीरीज की कहानी एलएपीडी डिटेक्टिव इजाया स्टाइल्स और मास्टर थीफ कोल्ट्रेन वाइल्डर के बीच चूहे-बिल्ली का एक जबरदस्त गेम है.
कहां देखें?
इस सीरीज के 8 एपिसोड हैं और हर एपिसोड में नया ट्विस्ट और बढ़ता सस्पेंस है, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखते है. अगर आप भी कुछ ऐसा तलाश कर रहे हैं, जिसका सस्पेंस आपके दिमाग को खोल दे, तो ये सीरीज आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है और आप इसे घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 66 साल का वो हीरो, जिसकी एक साथ 3 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काट रही बवाल, 1 की कमाई तो 1800 करोड़ से भी ज्यादा
संबंधित खबरें
'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
4 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
21 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 day agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
1 day agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
1 day ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 days agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 days agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines