हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

8 एपिसोड वाली वो सीरीज, जो दुनियाभर में नंबर 1, सस्पेंस, साइ-फाई और इमोशनल ड्रामा का मिलेगा तगड़ा डोज

Netflix Series: नेटफ्लिक्स पर 8 एपिसोड वाली साइंस-फिक्शन हॉरर मिस्ट्री सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि ये कौन-सी सीरीज है?

विज्ञापन
The Boroughs. image credit- social media

Netflix Series: नेटफ्लिक्स की सीरीज हो और वो दर्शकों को पसंद ना आए, भला ऐसा कैसे हो सकता है? आज हम आपको 8 एपिसोड वाली साइंस-फिक्शन हॉरर मिस्ट्री सीरीज से भरी उस सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो रिलीज होते ही ग्लोबल चार्ट पर छा गई है और इसे दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

पॉपुलर वेब सीरीज ‘द बरोज’

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर वेब सीरीज ‘द बरोज’ है. इस सीरीज को 21 मई 2026 को रिलीज किया गया था और इसने पहले हफ्ते में ही 56 लाख व्यूज हासिल किए हैं. इतना ही नहीं बल्कि ये ग्लोबल टॉप 10 में नंबर 1 पर भी पहुंच गई है. जी हां, फ्लिक्सपेट्रोल की ग्लोबल टॉप 10 रिपोर्ट में ये पहले नंबर पर है.

सीरीज की कहानी

पॉपुलर वेब सीरीज ‘द बरोज’ की कहानी की अगर बात करें तो इसकी कहानी न्यू मैक्सिको की रिटायरमेंट कम्युनिटी ‘की है. सीरीज में सब कुछ परफेक्ट नजर आता है, लेकिन असल में एक खतरा वहीं पर मंडराता रहता है. दरअसल, सैम की वाइफ का निधन हाल ही में हुआ है और वो यहां आते हैं.

विज्ञापन

हॉरर, सस्पेंस, इमोशन

इसके बाद उन्हें ये एहसास होता है कि कुछ गड़बड़ है और वो एक अनोखी टीम के साथ जुड़ते हैं. दरअसल, ये ग्रुप एक रहस्यमय शक्ति के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. इस कहानी में हॉरर, सस्पेंस, इमोशन और हल्की-फुल्की कॉमेडी का ऐसा डोज है, जो आपको इसके आखिर तक बांधकर रखेगा.

सीरीज की कास्ट

सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें अल्फ्रेड मोलिना, जीना डेविस, अल्फ्रे वुडार्ड, डेनिस ओ’हेयर, क्लार्क पीटर्स और बिल पुलमैन ने बेहद अहम किरदार निभाया है. इसके अलावा अगर इसकी बात करें तो ‘द बरोज’ सिर्फ एक हॉरर शो नहीं है बल्कि ये उम्र, दोस्ती और बहादुरी की कहानी है.

विज्ञापन

वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

इस सीरीज ने साबित कर दिया है कि अगर कहानी अच्छी और दमदार है, तो किसी उम्र का कोई भी कलाकार लोगों का दिल जीत सकता है. अगर आप भी सस्पेंस, साइ-फाई और इमोशनल ड्रामा के दीवाने हैं, तो आपके लिए वीकेंड पर ये सीरीज एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है, जिसे आप देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Netflix की 7 एपिसोड वाली वो सीरीज, जिसका खतरनाक क्लाइमैक्स हिलाएगा दिमाग, साजिश और बदले की है कहानी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola