Netflix Trending Film: ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी, लेकिन अब फिर से वो नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी है? तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ’14 पीक्स: नथिंग इज इम्पॉसिबल’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 14 Peaks: Nothing Is Impossible है. फिल्म ’14 पीक्स: नथिंग इज इम्पॉसिबल’ की बात करें तो ये साल 2021 की एक रोमांचक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुरजा (निम्सडाई) के ‘प्रोजेक्ट पॉसिबल’ पर आधारित है.
सबसे लंबी चोटियों को फतह किया
इसमें उन्होंने और उनकी टीम ने मात्र 6 महीने और 6 दिन (लगभग 7 महीने) के रिकॉर्ड समय में दुनिया की 8,000 मीटर से ऊंची सभी 14 सबसे लंबी चोटियों को फतह किया था. इससे पहले 14 सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने का रिकॉर्ड 7 साल का था, जिसे निर्मल और उनकी टीम ने तोड़कर इतिहास रच दिया था.
टॉरक्विल जोन्स ने किया निर्देशन
बता दें कि माउंट एवरेस्ट, K2 और कंचनजंगा जैसी दुनिया की सबसे खतरनाक और ऊंची चोटियां भी इस अभियान में शामिल थीं. साथ ही फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि कैसे नेपाली शेरपा गाइडों को वो सम्मान और पहचान दिलाई जाए, जिसके वे असली हकदार हैं. इस फिल्म का निर्देशन टॉरक्विल जोन्स ने किया है.
कहां देखें?
गौरतलब है कि ये फिल्म सिर्फ एक व्यक्ति की जीत नहीं है बल्कि नेपाली पर्वतारोहियों (शेरपाओं) के अदम्य साहस को दुनिया के सामने लाती है, जिन्हें अक्सर पर्दे के पीछे मान लिया जाता था. इसमें दिखाया गया है कि कैसे विकट मौसम, पैसों की कमी और प्रशासनिक बाधाओं के बावजूद निर्मल ने हार नहीं मानी थी और जीत हासिल की थी. अगर आपने भी इस फिल्म को नहीं देखा है और देखना चाहते हैं, तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Sunny Deol की ‘परशुराम’ को झटका, शूटिंग से दो महीने पहले क्यों रोकनी पड़ी फिल्म? जानें वजह
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines