ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज की भरमार है. इस पर फिल्में देखने का क्रेज दर्शकों के बीच खूब देखने के लिए मिलता है. ओटीटी को आज के समय में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त साधन माना जाता है. रोमांस, सस्पेंस थ्रिलर, ड्रामा, एक्शन समेत लगभग सभी जॉनर की फिल्में उपलब्ध होती हैं. ऐसे में हालिया रिलीज मर्डर मिस्ट्री वाली सस्पेंस फुल फिल्म काफी चर्चा में है, जो नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर है. इसमें रातोंरात 6 लोगों की हत्या हो जाती है, जिसकी गुत्थी सुलझाने में जबरदस्त क्लाइमैक्स के साथ ही सस्पेंस देखने के लिए मिलते हैं.
अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए ये फिल्म अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. इसे 19 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और यह फिल्म रिलीज होने के बाद ही ओटीटी पर छा गई थी. ऐसे में अब ये इंडिया ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर है. इसका झन्नाटेदार क्लाइमैक्स देखकर आपका सिर हिल जाएगा. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह हैं, जिनके बीच फिल्म की कहानी उलझी हुई होती है.
नेटफ्लिक्स पर टॉप पर ट्रेंड कर रही क्राइम थ्रिलर फिल्म
दरअसल, हम जिस क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ है. इसकी कहानी 6 लोगों की हत्या पर आधारित है. इसमें चित्रांगदा सिंह, राधिका आप्टे, रेवती दीप्ति नवल, ईशा अरुण, संजय कपूर और रजत कपूर जैसे सितारे अहम रोल में हैं. फिल्म ने ओटीटी पर आते ही गर्दा उड़ा दिया और ये नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है.
यहां देखिए ‘रात अकेली है 2’ का ट्रेलर
यह भी पढ़ें: 7 एपिसोड वाली वेब सीरीज, जिसमें महिलाओं के गैंग ने बदली बिजनेस की कहानी; IMDB पर है टॉप रेटिंग
क्या है ‘रात अकेली है 2’ की कहानी?
बहरहाल, अगर फिल्म ‘रात अकेली है 2’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो इसकी कहानी काफी सस्पेंस से भरी हुई है, जिसमें रातोंरात 6 लोगों की हत्या हो जाती है. जटिल यादव के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस केस की गुत्थी को सुलझाते हैं. इसमें परिवार के राज, आस्था, सत्ता और भ्रष्टाचार है. कहानी ऐसी है कि डरावनी जैसी लगती है, जिसमें काले जादू का भी तड़का देखने के लिए मिलता है. स्टोरी जैसे-जैसे बढ़ती है आप चित्रांगदा सिंह को आरोपी समझने लगते हैं. एक पल के लिए तो हर कोई आरोपी ही लगता है लेकिन, जब क्लाइमैक्स में राज खुलता है तो सिर झन्ना जाता है.
संबंधित खबरें
'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 day ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 day agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 days agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
2 days ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
2 days agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines