Netflix Series: नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज आती रहती हैं. आज हम आपको नेटफ्लिक्स की उस ट्रेंडिंग सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसका खतरनाक क्लाइमैक्स किसी का भी दिमाग हिला सकता है. आइए जानते कि आखिर ये कौन-सी सीरीज है, जिसकी इतनी चर्चा हो रही है?
नेटफ्लिक्स की ‘ग्लोरी’ वेब सीरीज
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स की ‘ग्लोरी’ वेब सीरीज है. इस सीरीज की कहानी दो बिछड़े भाइयों देव और रवि के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में दोनों की एक छोटी बहन होती है और उस पर जानलेवा हमला होता है. इतना ही नहीं बल्कि उसके बॉक्सर बॉयफ्रेंड निहाल सिंह को भी मार दिया जाता है.
बेहद तगड़ा है सस्पेंस
जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ती है, तो एक से बढ़कर एक राज खुलने लगते हैं. इस सीरीज के हर एक एपिसोड में अलग ही ट्विस्ट आता है और बार-बार को पूरी कहानी को घुमा देता है, जिससे आप आखिर तक इससे बंधे रहेंगे. इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसका सस्पेंस है.
साजिश और बदले की कहानी
सीरीज की कहानी तो तब पलटती है, जब शक उस खख्स पर जाता है, जिसपर सबसे ज्यादा विश्वास होता है. इस सीरीज में देखने मिलेगा कि पिता का रोल सीरीज की पूरी कहानी ही बदल देता है. कुल मिलाकर रिश्तों के पीछे छिपी साजिश और बदले की आग क्लाइमैक्स को बेहद खतरनाक रुख देती है.
सीरीज की कास्ट
इस सीरीज के 7 एपिसोड है. वहीं, अगर इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें आशुतोष राणा, सयानी गुप्ता, जन्नत जुबेर और सुरिंदर विक्की ने बेहद शानदार काम किया है. इसके अलावा सीरीज में पुलकित सम्राट तो पहले से ही तारीफ लूट रहे हैं. अगर आपने भी इसे अभी तक नहीं देखा है, तो आप इसे नेटफ्लिक्स इंडिया पर देख सकते हैं.
आईएमडीबी रेटिंग
ये सीरीज नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है. इसके अलावा अगर इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस सीरीज को 10 में से 6.8 की रेटिंग मिली है और ये वीकेंड के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 22 मिनट की वो फिल्म, जो चुपचाप बॉक्स ऑफिस पर आ धमकी
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines