Netflix Trending Series: अगर आप भी थिएटर के बजाय ओटीटी के दीवाने हैं, तो जाहिर है कि ओटीटी पर देखने के लिए कुछ ना कुछ खोजते ही रहते होंगे. आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो जमकर ट्रेंड कर रही है. सीरीज का पहला सीजन हिट था, लेकिन अब इसके दूसरे सीजन ने भी बवाल काट दिया है. आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में…
‘अ गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर सीजन 2’
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि वेंस्डे की ‘एनिड’ उर्फ एम्मा मायर्स की ‘अ गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर सीजन 2’ है. इस सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था. साथ ही ये ओटीटी की सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक बन गई थी.
सस्पेंस और थ्रिल का तगड़ा डोज
वहीं, अब दो साल बाद इस सीरीज का दूसरा सीजन ‘अ गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर सीजन 2’ आया है, जिसमें पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाते हुए नया सस्पेंस और थ्रिल है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है. बता दें कि पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी 6 एपिसोड्स हैं.
टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल
इस सीरीज में एम्मा मायर्स, जैन इकबाल, आशा बैंक्स, हेनरी एश्टन, कार्ला वुडकोक जैसे कलाकारों ने बेहद अहम किरदार निभाया है. गौरतलब है कि इस सीरीज की एक कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है और ये सीरीज चार दिन पहले ही ऑनलाइन स्ट्रीम होना शुरू हुई है और इसने टॉप सीरीज को पछाड़कर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.
सीरीज की कहानी
इसकी कहानी की बात करें तो इस सीरीज की कहानी एक शांत इंग्लिश टाउन में एक 17 साल की लड़की के मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है. अब इसका दूसरा सीजन पांच साल आगे बढ़ता है और पिप फिट्ज (एम्मा मायर्स) इस मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में लग जाती है.
कहां देखें?
साथ ही वो अपने वायरल ट्रू-क्राइम पॉडकास्ट के बाद जासूसी छोड़ने की कसम खाने के बावजूद, पिप असली हत्यारे को खोजने के लिए खतरनाक मुश्किलों का सामना करती है, जो इस कहानी को और भी दिलचस्प बनाते हैं. बता दें कि ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 27 मई से स्ट्रीम हो रही है. अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 43 साल की वो हसीना, जिसने ब्लैक मोनोकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, पूल में दिखा बोल्ड अंदाज
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 days ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines