हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

16 एपिसोड वाली वो सुपरनैचुरल सीरीज, जिसे मिले 371 मिलियन व्यूज, बनी मोस्ट पॉपुलर कहानी

Popular Supernatural Series: ओटीटी की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज, जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी सीरीज है और इसे कहां देख सकते हैं?

विज्ञापन
Wednesday. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Popular Supernatural Series: ओटीटी पर आने वाली कई फिल्में और सीरीज कमाल कर देती हैं और कई रिकॉर्ड भी तोड़ देती हैं. आज हम आपको उस पॉपुलर वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखने के बाद किसी का भी दिमाग खुल जाएगा. ये कहानी अब बेहद पॉपुलर हो चुकी है. अगर आप भी इस सीरीज के बारे में नहीं जानते हैं और आपने भी इसे नहीं देखा है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

नेटफ्लिक्स की सबसे पॉपुलर सीरीज

हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स की सबसे पॉपुलर सीरीज ‘वेडनेसडे’ है. ये वही सीरीज है, जो लगातार 4 सालों से ओटीटी की सबसे पॉपुलर मिस्ट्री फैंटसी लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज का पहला सीजन साल 2022 में आया था और ये ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज में से एक है.

16 एपिसोड वाली सीरीज

बता दें कि इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं, जिसके 16 एपिसोड हैं. बताते चलें कि पॉपुलर सीरीज ‘वेडनेसडे’ के पहले सीजन को नेटफ्लिक्स पर अब तक 252.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस सीरीज में जेना ओर्टेगा लीड रोल अदा किया है. सीरीज में वो एडम्स के रोल में हैं.

विज्ञापन

ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज

उनके अलावा इस सीरीज में एमा मायर्स, साथएम्मा मायर्स, हंटर डूहन, जॉय संडे और कैथरीन जेटा-जोन्स जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. ‘वेडनेसडे’ ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज हैं. अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं, तो इसका हिंदी वर्जन भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं, जिसे खूब देखा गया है और आप भी देख सकते हैं.

IMDb रेटिंग

वहीं, अगर इसकी IMDb रेटिंग की बात करें तो इसे आईएमडीबी 8 की रेटिंग मिली है. बताते चलें कि नेटफ्लिक्स की टॉप 3 सीरीज में पहले नंबर पर ‘वेडनेसडे’ है, जिसे 371000000 व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर Adolescence: Limited Series है, जिसे 14,26,00,000 व्यूज मिले हैं और तीसरे नंबर पर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 4’ है. ये एक बेस्ट सीरीज है, जिसे घर बैठे देखा जा सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 2018 की वो सीरीज, जिसके एक भी सीन को नहीं कर पाएंगे मिस, एंडिंग देखकर आ जाएगा मजा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola