Horror Film: आजकल हॉरर फिल्मों का अपना एक अलग ही क्रेज है. भले ही लोग एक्शन और रोमांस के दिवाने हैं, लेकिन हॉरर फिल्में आज भी एक अलग ही एक्सपीरियंस देती हैं. अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो हम आपको आज एक ऐसी ही डरावनी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें अंधविश्वास और जुल्म कूट-कूटकर भरा है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
नुसरत भरुचा की फिल्म ‘छोरी 2’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि नुसरत भरुचा की फिल्म ‘छोरी 2’ है. इस फिल्म में उनके अलावा सोहा अली खान, गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल और छोटी बच्ची हार्दिका शर्मा जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म की कहानी एक मां-बेटी के प्यार और उनके सामने खड़े काले साए की होती है.
2021 में आई थी पहली फिल्म
नुसरत भरुचा की फिल्म ‘छोरी 2’ का पहला पार्ट साल 2021 में आया था. इसके बाद पिछले साल यानी 2025 में 4 साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट अप्रैल में रिलीज किया गया. इस फिल्म का डायरेक्शन विशाल फूरिया ने किया था. फिल्म की डरावनी कहानी एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका रोल नुसरत भरुचा ने पर्दे पर बहुत शिद्दत से निभाया है.
फिल्म की कहानी
दरअसल, इस फिल्म की कहानी पहले पार्ट से कई साल बाद की है, जिसमें साक्षी अपनी नन्हीं बेटी ईशानी के साथ एक शांत और नॉर्मल लाइफ जीने की कोशिश करती है, लेकिन तभी अचानक उसकी खुशियों को नजर लग जाती है और उसकी मासूम बच्ची गायब हो जाती है और यही से फिल्म का असली ट्विस्ट शुरू होता है.
भेदभाव और अंधविश्वास की तस्वीर
फिल्म में साक्षी अपनी बच्ची को सही-सलामत वापस पाने के लिए हर संभव कोशिश करती है, लेकिन उसे मजबूरी में फिर उसी खौफनाक दलदल में कदम रखना पड़ता है और वहां उसका सामना दासी मां के एक मिस्टीरियस चेहरे से होता है. इस फिल्म की कहानी में बाल विवाह, बेटियों के साथ होने वाले भेदभाव और अंधविश्वास की एक अलग ही तस्वीर दिखाई गई है.
कहां देखें फिल्म?
अगर आपने भी अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है और आप इसे देखना चाहते हैं, तो इसे आप सीधे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं क्योंकि ये फिल्म थिएटर्स में नहीं आई थी और सीधे प्राइव वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी. इसलिए आप घर बैठे आराम से रहस्य, रोमांच और डर से भरी कहानी इस कहानी को देख सकते हैं. ये फिल्म आपको आखिर तक बांधकर रखती है.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के वो 2 सुपरस्टार्स, जिनकी फिल्म 1 महीने से Netflix पर कर रही ट्रेंड, कभी Border में दिखे थे साथ
संबंधित खबरें
'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
22 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 day agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
1 day agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
1 day ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 days agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 days agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines