हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 घंटे 15 मिनट की वो फिल्म, जो Netflix पर काट रही बवाल, मूवी ने 4 दिन में ही टॉप 10 में बनाई जगह

Netflix Trending Film: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक फिल्म अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन
Oru Durooha Saahacharyathil. image credit- social media

Netflix Trending Film: ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्में ऐसी होती है, जो ज्यादा कुछ नहीं कर पाती हैं, लेकिन कुछ आते ही बवाल काट देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो इन दिनों ओटीटी पर अपना जलवा दिखा रही है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

मलयालम फिल्म ‘ओरु दुरुहा सहाचार्यथिल’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मलयालम फिल्म ‘ओरु दुरुहा सहाचार्यथिल’ है. फिल्म ‘ओरु दुरुहा सहाचार्यथिल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर क्या आई कि आते ही ट्रेंड करने लगी. ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है और 2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म ने टॉप 10 में भी अपनी जगह बना ली है.

टॉप 10 में हुई शामिल

जी हां, मलयालम फिल्म ‘ओरु दुरुहा सहाचार्यथिल’ ने सिर्फ चार दिन में ही टॉप 10 में जगह बना ली है और फिल्म खूब पसंद की जा रही है. फिल्म की कहानी की बात करें तो इस मूवी की कहानी में कभी आपको साइकोलॉजिकल तो कभी मिस्ट्री थ्रिलर लग सकती है, जिसमें कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलता है.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर बनी मस्ट वॉच

बता दें कि ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच बन गई है. अगर आपने भी फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे देख सकते हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 6.2 की रेटिंग मिली है. फिल्म ‘ओरु दुरुहा सहाचार्यथिल’ टॉप 10 में है और अपनी कहानी से दर्शकों का दिल जीत रही है.

फिल्म की कास्ट

वहीं, अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आपको कुंचको बोबन, दिलीप पोथन और साजिन गोपु जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. रतीश बालकृष्णन पोडुवल ने फिल्म का निर्देशन किया है. अगर आप भी घर बैठे कुछ चटपटा देखना चाहते हैं, तो इस फिल्म को देख सकते हैं. ये फिल्म आपको आखिर तक बांधें रखेंगी और इसे देखने के बाद बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे. इसलिए छुट्टी वाले दिन देखने के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- किस क्रिकेटर पर आया Sreeleela का दिल, इंटरनेट पर उड़ रही अफवाह या फिर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola