Made in India: A Titan Story: कुछ फिल्मों और सीरीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. थिएटर से लेकर ओटीटी पर नई-नई फिल्में और सीरीज आती भी रहती हैं. इस बीच हम आपको 6 एपिसोड वाली उस सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है और इसे फ्री में देखा जा सकेगा. आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में…
‘मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी’
हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि वेब सीरीज ‘मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी’ (जो टाइटन ब्रांड की कहानी पर आधारित है) 3 जून, 2026 को रिलीज होने वाली है. इस सीरीज के रिलीज होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है.
कहां देखें?
अगर आप भी इस शो का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता देते हैं कि ये सीरीज Amazon MX Player पर बिल्कुल मुफ्त यानी फ्री में स्ट्रीम की जा सकेगी. इस सीरीज में टाइटन के सफर, जेआरडी टाटा (नसीरुद्दीन शाह) और जेरक्सेस देसाई (जिम सर्भ) की कहानी को दिखाया जाएगा, जिसके लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.
सीरीज की कास्ट
वहीं, अगर सीरीज के कलाकारों की बात करें तो इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह- जे.आर.डी. टाटा, जिम सरभ- जेरक्स देसाई, वैभव तत्ववादी- आकाश दीक्षित, नमिता दुबे- रजनी, अश्वथ भट्ट- शंकर मनोहरन के किरदार में नजर आने वाले हैं. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि रिलीज के बाद इसे लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा और इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आती है या नहीं.
करण व्यास ने लिखी है कहानी
बता दें कि इस सीरीज का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है, जो इससे पहले ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ (RAW) जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. वहीं, इस सीरीज की कहानी करण व्यास द्वारा लिखी गई है. ये सीरीज 1980 के दशक के भारत के बैकग्राउंड पर आधारित है, जो दिखाती है कि कैसे मुश्किलों और विरोधों के बावजूद जे.आर.डी. टाटा और जेरक्स देसाई के अटूट विश्वास ने ‘टाइटन’ को देश की पहचान बना दिया था.
यह भी पढ़ें- 16 एपिसोड वाली वो सुपरनैचुरल सीरीज, जिसे मिले 371 मिलियन व्यूज, बनी मोस्ट पॉपुलर कहानी
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 day agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 days agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 days agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines