Lock Upp 2 Winner: नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप 2’ को इस सीजन का विनर मिल गया है. श्रेया कालरा शो की विनर बन गई हैं. नेटफ्लिक्स ने रात 8 बजे अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शो का लेटेस्ट एपिसोड रिलीज किया. इस एपिसोड का नाम ‘Redemption Day’ है. एपिसोड के आखिर मे शो की विनर श्रेया कालरा को अनाउंस किया गया है.
श्रेया कालरा बनीं विनर
‘लॉक अप 2’ का ये एपिसोड 35वें नंबर का है, जिसका नाम ‘Redemption Day’ है. 1 घंटा 20 मिनट और 1 सेकंड के इस एपिसोड में कई तगड़े ट्विस्ट हैं और इसके आखिर में श्रेया कालरा शो की विनर बनी हैं. श्रेया कालरा ने इस रियलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.
शिवांगी जोशी रहीं रनर-अप
फराह खान और रितेश देशमुख के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ की ट्रॉफी श्रेया कालरा के नाम हो चुकी है. इसी के साथ श्रेया ने 1 करोड़ की धनराशि भी अपने नाम कर ली है. शो की फर्स्ट रनर अप शिवांगी जोशी रही हैं, मतलब पहले नंबर पर श्रेया और दूसरे पर शिवांगी हैं. नेटफ्लिक्स के इस शो में काफी बवाल देखने को मिला.
शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के बीच लड़ाई
गौरतलब है कि श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराया है. वहीं, अगर शो के दौरान इन दोनों के रिश्ते की बात करें तो दोनों शुरुआत में तो दोस्त थीं, लेकिन शो जैसे-जैसे आगे बढ़ा शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के बीच लड़ाई होती चली गई और शो के अंत तक श्रेया और शिवांगी जोशी के रिश्ते में तनाव रहा.
टॉप 3 में कौन-कौन?
वहीं, अगर शो के टॉप कंटेस्टेंट की बात करें तो इस शो में आखिरी पांच में शिवांगी जोशी, राम कपूर, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत टिके रहे. इसके बाद एक-एक करके लोग निकले और टॉप 3 तक केवल श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी और योगेश रावत पहुंचे.
27 जून को शुरू हुआ था शो
बता दें कि नेटफ्लिक्स पर ‘लॉकअप 2’ की शुरुआत 27 जून को हुई थी. इस शो में सूफी मोतीवाला, राम कपूर, शिल्पा शिंदे (वाइल्ड कार्ड), आकांक्षा चमोला, वरुण यादव, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, माधुरी जैन, पामेला, धीरज धूपर, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, हर्षद चोपड़ा, श्रेष्ठा अय्यर, रियाज अली और सुनीता आहूजा जैसे सेलेब्स नजर आए थे.
यह भी पढ़ें- पंचतत्व में विलीन हुए Pradeep Rawat, ‘लगान’ परिवार ने दी श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 day agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 day agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 day agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 days agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
4 days ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines