Koffee with Karan 8: रणवीर ने करण जौहर को कहा ठरकी, शो में खुलेंगे 'दीपवीर' की शादी के राज

Koffee with Karan 8: कॉफी विद करण के नए प्रोमो में दीपिका और रणवीर खुद से जुड़े राज से पर्दा उठाते नजर आ रहे हैं।

Koffee with Karan season 8

image credit: instagram

Koffee with Karan 8: करण जौहर का शो कॉफी विद करण इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में एक से बढ़कर एक सितारे नजर आने वाले हैं और इस दौरान वह अपनी जिंदगी के एक से बढ़कर एक राज से पर्दा उठाते दिखेंगे। हाल ही में इस शो का पहला प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका और रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में की सगाई

कॉफी विद करण के नए प्रोमो में दीपिका और रणवीर खुद से जुड़े राज से पर्दा उठाते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने करण के शो में उनको ठरकी अंकल भी कह दिया है। इस स्टार कपल ने साल 2015 में सगाई कर ली थी। दीपिका-रणवीर ने करण के शो में बताया कि उन दोनों ने वर्ष 2015 में गुपचुप सगाई कर ली थी।

विज्ञापन

किसके साथ जमती है केमिस्ट्री

विज्ञापन

प्रोमो वीडियो में वह ऋतिक रोशन के साथ अपनी केमिस्ट्री शेयर करती भी नजर आ रही हैं। दीपिका का कहना है कि उनकी बेस्ट केमिस्ट्री ऋतिक रोशन के साथ है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी केमिस्ट्री ऋतिक रोशन के लिए बेस्ट है और उसे देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। बता दें कि दीपिका और ऋतिक की जोड़ी फाइटर में नजर आने वाली है।

ब्लैक और व्हाइट थीम

विज्ञापन

सामने आए प्रोमो वीडियो में करण जौहर को रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है। शो के प्रोमो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, करण जौहर ने भी ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। इसके साथ ही कॉफी विद करण सीजन 8 का सेट भी ब्लैक और व्हाइट कलर का रखा गया है। करण जौहर ने जब दीपिका और रणवीर को स्मोकिंग हॉट कहा तो जवाब में रणवीर सिंह ने कहा- थैंक्स ठर्की अंकल। रणवीर के जवाब पर करण खामोश दिखे।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ