हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Karan Aujla भीषण हादसे का शिकार! कलाबाजियां खाते हुए पलटी कार, सिंगर बोले- गर्दन टूट....

Karan Aujla Video Post: आज फिल्म ‘बैड न्यूज’ रिलीज हो गई है। इस फिल्म के गाने ‘तौबा-तौबा’ को गाने वाले सिंगर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो चर्चा में है। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई।

विज्ञापन
Karan Aujla

Karan Aujla Latest Post: आज 19 जुलाई को विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बेड न्यूज’ रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही लोगों के दिलों पर कब्जा किया हुआ था। वहीं फिल्म का गाना ‘तौबा-तौबा’ इंटरनेट पर खूब लाइमलाइट बटोर रहा है, लेकिन फिल्म रिलीज होते ही ‘तौबा-तौबा’ गाने के सिंगर करण औजला के साथ हादसा हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

सिंगर ने शेयर किया यह वीडियो

करण औजला ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पंजाबी सिंगर ने लिखा है कि मुझे इसे याद रखना चाहिए, म्यूजिक वीडियो अभी बाकी है, इसकी शूटिंग से मेरी गर्दन लगभग टूट जाती। करण औजला ने जो वीडियो शेयर किया है, वह एक म्यूजिक वीडियो का है और पुराना है। हालांकि अगर वीडियो की बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि पहले एक गन नजर आती है और फिर एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स कार।

किसी गाने की शूटिंग का पुराना वीडियो

जैसे ही कैमरे का फोकस इस पर जाता है तो कार की स्पीड और बढ़ती है। देखते ही देखते कार पलट जाती है। इसके बाद आस-पास मौजूद लोग वहां जाते हैं और कार के अंदर से लोगों को बाहर निकालते हैं। फिर इस वीडियो में कई अलग-अलग चीजें दिखाई जाती हैं। हालांकि वीडियो को देखने से यह स्पष्ट हो रहा है कि वीडियो पुराना है। गाने की शूटिंग का है, जिसे करण ने अब फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो पर लोगों ने रिएक्ट भी किया है।

विज्ञापन

यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

एक यूजर ने वीडियो देख कमेंट किया कि क्रेजी टाइम ब्रो। दूसरे यूजर ने लिखा कि कमाल ही कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा कि दमदार है भाई। इसके अलावा यूजर्स ने इस वीडियो पर फायर वाला इमोजी भी शेयर किया है।

गौरतलब है कि करण औजला अपने हालिया रिलीज गाने ‘तौबा-तौबा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस गाने ने इंटरनेट पर खूब धूम मचा रखी है। अगर आप भी इस गाने को बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं तो भई फिल्म रिलीज हो चुकी है। इसके लिए आपको थिएटर्स का रुख करना होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nataša Stanković ने 4 महीने पहले दे दिया था अलग होने का हिंट? हर बार झूठी साबित हुई खबरें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola